Pushpa 2 OTT: अल्लू अर्जुन की फिल्म OTT पर आई तो हॉलीवुड वाले रह गए हैरान! सोशल मीडिया पर दिखे गजब रिएक्शन

Pushpa 2 फिल्म ओटीटी पर खूब छा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 फरवरी 2025 13:15 IST
ख़ास बातें
  • विदेशों में भी दर्शक इस फिल्म की वाहवाही करते नहीं थक रहे हैं।
  • एक सीन को लेकर अमेरिकी दर्शकों ने सोशल मीडिया पर गजब रिएक्शन दिए हैं।
  • फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं।

पुष्‍पा 2 फिल्म सिनेमाघरों में 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी।

Pushpa 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। अब फिल्म ओटीटी पर भी खूब छा रही है। न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी दर्शक इस फिल्म की वाहवाही करते नहीं थक रहे हैं। यहां तक कि हॉलीवुड वाले भी फिल्म के कुछ सीन देखकर हैरान रह गए हैं। फिल्म का एक एक्शन सीन चर्चा का विषय बन गया है। जबरदस्त एक्शन से भरपूर इस सीन को देखकर विदेशी दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अजब-गजब कमेंट किए हैं। 

पुष्पा 2 हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। फिल्म के एक्शन सीन दुनियाभर में चर्चा बटोर रहे हैं। ऐसे ही एक सीन को लेकर अमेरिकी दर्शकों ने सोशल मीडिया पर गजब रिएक्शन दिए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने फिल्म से एक सीन शेयर किया जिसमें अल्लू अर्जुन साड़ी पहने हुए हैं। उनके हाथ भी बंधे हैं लेकिन दांतों में कटार पकड़े हुए ही वे गुंडों को पूरी ताकत से मार रहे हैं। इस सीन पर अमेरिकी दर्शकों ने कई तरह के रिएक्शन दिए हैं। 

एक यूजर ने लिखा, 'हॉलीवुड ऐसा कभी नहीं कर सकता है।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि यह तो कुछ लेटेस्ट अमेरिकी फिल्मों से भी बेहतर है। एक और यूजर ने लिखा, 'क्या इस सीन के डायरेक्टर जैक स्नाइडर हैं?' एक ने तो मजाक में कहा, 'मार्वल में इस क्रिएटिविटी की कमी रही है। उनके पास बजट है।'
 
 

पुष्पा 2: दि रूल ने रिलीज के बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स धो डाले। पुष्‍पा 2 फिल्म सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 171.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। भारत में फिल्म हिंदी में 800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई। वहीं, इसके ग्लोबल कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 1800 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह किसी भारतीय फिल्म द्वारा की जाने वाली अबतक की सबसे ज्यादा कमाई है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनसूया भारद्वाज, सुनील, जगपति बाबू, राव रमेश और जगदीश प्रताप भंडारी आदि ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म सुकुमार के निर्देशन में बनी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pushpa 2

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  2. Oppo F33 Pro 5G होगा 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
  2. WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
  3. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  4. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  6. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  7. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
  8. Oppo F33 Pro 5G होगा 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. 100 घंटे चलने वाले हेडफोन्स Zebronics Zeb Silencio 200T हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi समेत कई कंपनियों के फोन हैक होने का खतरा! सरकार ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.