• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • क्‍या Pathaan के आगे टिक पाएगी Gandhi Godse Ek Yudh? हिंदू महासभा ने की टैक्‍स फ्री करने की मांग

क्‍या Pathaan के आगे टिक पाएगी Gandhi Godse Ek Yudh? हिंदू महासभा ने की टैक्‍स फ्री करने की मांग

Gandhi Godse Ek Yudh : कई लोग इस फ‍िल्‍म पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं, जबकि हिंदू महासभा ने इस फ‍िल्‍म को टैक्‍स फ्री करने की डिमांड की है।

क्‍या Pathaan के आगे टिक पाएगी Gandhi Godse Ek Yudh? हिंदू महासभा ने की टैक्‍स फ्री करने की मांग

Gandhi Godse Ek Yudh : हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने कहा कि संगठन ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठाई है।

ख़ास बातें
  • गांधी गोडसे एक युद्ध 26 जनवरी को रिलीज हो रही है
  • राजकुमार संतोषी ने फ‍िल्‍म को तैयार किया है
  • पठान को यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने तैयार किया है
विज्ञापन
एंटरटेनमेंट गलियारों में इस वक्‍त सिर्फ एक फ‍िल्‍म की ही चर्चा है। नाम आप जानते ही हैं। फैंस शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) देखने के लिए उत्‍साहित हैं। हालांकि एक और फ‍िल्‍म है, जो पठान की रिलीज के एक दिन बाद सिनेमाघरों में दस्‍तक दे रही है। बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' (Gandhi Godse Ek Yudh) 26 जनवरी को रिलीज हो रही है। क्‍या यह फ‍िल्‍म शाहरुख खान की पठान के आगे टिक पाएगी? यह तो आने वाला वक्‍त ही बताएगा। गांधी गोडसे एक युद्ध को लेकर एक अपडेट सामने आया है। 

पठान की तरह ही राजकुमार संतोषी की फ‍िल्‍म गांधी गोडसे एक युद्ध को लेकर भी विवाद हो रहा है। मध्‍य प्रदेश में इस फ‍िल्‍म पर बहस छिड़ गई है। कई लोग इस फ‍िल्‍म पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं, जबकि हिंदू महासभा ने इस फ‍िल्‍म को टैक्‍स फ्री करने की डिमांड की है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आई है। 

बताया जा रहा है कि इस फ‍िल्‍म पर इसलिए भी विवाद है क्‍योंकि पहली बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का पक्ष इस फ‍िल्‍म के जरिए बड़े पर्दे पर सामने रखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कई लोग इस फ‍िल्‍म पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि हिंदू महासभा का रुख अलग है। बताया जा रहा है कि उसकी ओर से फ‍िल्‍म को ट्रैक्‍स फ्री करने की डिमांड की गई है। 

रिपोर्टों के अनुसार, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने कहा कि संगठन ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठाई है। जयवीर भारद्वाज ने बयान दिया है कि यह पहली बार है जब नाथूराम गोडसे की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश किया जा रहा है। गोडसे को फिल्म में बोलने का मौका मिला है। उनके मुताबिक फिल्म को रिलीज करने के लिए सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि सरकार सहमत है कि गोडसे ने देश के लिए अपना बलिदान दिया।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »