Pathaan : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ने पहले दिन कितने कमाए?

Pathaan : ध्‍यान में रखने वाली है कि पठान बुधवार को रिलीज हुई है, जोकि एक वीक डे है। यानी ज्‍यादातर लोग इस दिन ऑफ‍िस और कामकाज में उलझे होते हैं, थिएटर का रुख नहीं कर पाते।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जनवरी 2023 18:54 IST
ख़ास बातें
  • बुधवार को फ‍िल्‍म पठान दुनियाभर में रिलीज हो गई
  • कुल 8 हजार स्‍क्रीन्‍स में रिलीज हुई है यह फ‍िल्‍म
  • 'पठान' ने पहले दिन लगभग 5 लाख 56 हजार टिकट बेचे

Pathaan : 'पठान' ने पहले दिन लगभग 5 लाख 56 हजार टिकट बेचे। यह बाहुबली 2 के 6 लाख 50 हजार टिकटों से कुछ ही कम है।

शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) अब सिनेमाघरों में है। बुधवार को दुनियाभर में यह फ‍िल्‍म 8 हजार स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई। अकेले भारत में यह फ‍िल्‍म 5500 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो का उत्‍साह देखने के बाद प्रदर्शकों ने 300 शोज और बढ़ाने का फैसला किया। अब हर कोई यह जानना चाहता है कि पठान ने पहले दिन कितनी कमाई की है। हमारे पास अभी इसका कोई सटीक आंकड़ा नहीं है। हालांकि कुछ जानकारियां जरूर हैं, जिनके आधार पर यह अनुमान तो लगाया ही जा सकता है कि पठान ने पहले दिन कितना कलेक्‍शन किया हो सकता है।   

ई-टाइम्‍स से बातचीत में निर्माता और ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने कहा कि पठान फ‍िल्‍म ने बंपर ओपनिंग देखी है, जो बॉलीवुड में अब तक की दूसरी सबसे अच्छी ओपनिंग है। यहां एक बात ध्‍यान में रखने वाली है कि पठान बुधवार को रिलीज हुई है, जोकि एक वीक डे है। यानी ज्‍यादातर लोग इस दिन ऑफ‍िस और कामकाज में उलझे होते हैं, थिएटर का रुख नहीं कर पाते। 
Advertisement

वहीं एक और रिपोर्ट में बताया गया है कि 'पठान' ने पहले दिन लगभग 5 लाख 56 हजार टिकट बेचे। यह बाहुबली 2 के 6 लाख 50 हजार टिकटों से कुछ ही कम है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत में इस फ‍िल्‍म को पहले दिन 65 से 75 फीसदी ऑक्‍युपेंसी मिली है। यह बेहतरीन कही जानी चाहिए, क्‍योंकि फ‍िल्‍म वीक डे में रिलीज हुई है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस फ‍िल्‍म के लिए फैंस में जबरदस्‍त क्रेज दिखाई दे रहा है। शाहरुख खान के फैंस अपने-अपने अंदाज में सिनेमाघरों में टूट रहे हैं। बॉक्‍सऑफ‍िसइंडिया की एक रिपोर्ट में पहले ही बताया जा चुका है कि फ‍िल्‍म ने 50 करोड़ रुपये की एडवांस सेल की है। मी‍डिया रिपोर्टों में अनुमान लगाया जा रहा है कि शाहरुख खान की पठान पहले दिन 45 से 50 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है। 
Advertisement

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को रिलीज से पहले ही बहुत बड़ा फायदा हो गया था। पठान फिल्म के ऑनलाइन राइट्स को बेच दिया गया था। खबरों के मुताबिक पठान के डिजिटल राइटस को कुल 100 करोड़ रुपये में बेचा गया है और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने खरीद लिया है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  2. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  7. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  8. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  9. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  10. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.