Latest OTT Release: 'फिर आई हसीन दिलरुबा', 'लाइफ हिल गई', 'ग्यारह ग्यारह' जैसी फिल्मों का होगा इस हफ्ते धमाल!

'लाइफ हिल गई' को हॉटस्टार रिलीज कर रहा है। इसे 9 अगस्त से देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by Vaibhavi Mishra, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 अगस्त 2024 20:30 IST
ख़ास बातें
  • Netflix पर 'फिर आई हसीन दिलरुबा' आने वाली है।
  • Zee5 पर 'ग्यारह ग्यारह' 9 अगस्त को रिलीज हो रही है।
  • 'लाइफ हिल गई' को हॉटस्टार रिलीज कर रहा है।

Netflix पर तापसी पन्नू की चर्चित सीरीज फिर आई हसीन दिलरूबा रिलीज होने जा रही है।

Photo Credit: X/poster shared by Tapsi Pannu

अगस्त में इस हफ्ते की लेटेस्ट ओटीटी रिलीज की पूरी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आ गए हैं। इस हफ्ते कई रोचक सीरीज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली हैं। Netflix पर 'फिर आई हसीन दिलरुबा' आने वाली है। यह एक क्राइम थ्रिलर है, और काफी चर्चा में है। इसके अलावा 'लाइफ हिल गई', 'ग्यारह ग्यारह', अम्ब्रेला एकेडमी सीजन-4 भी इस हफ्ते ओटीटी पर आ रही हैं। यानी कॉमेडी, ड्रामा, क्राइम, थ्रिल का जबरदस्त एंटरटेनमेंट डोज यूजर्स के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कौन सी फिल्म में क्या है खास, और कौन से प्लेटफॉर्म पर कब से आप देख पाएंगे! 

Phir Aayi Hasseen Dillruba
Netflix पर तापसी पन्नू की चर्चित सीरीज फिर आई हसीन दिलरूबा रिलीज होने जा रही है। यह 9 अगस्त से लाइव स्ट्रीम के लिए उपलब्ध होगी। इसमें रोमांस के साथ-साथ, थ्रिल और क्राइम सीन भी देखने को मिलेंगे। तापसी पन्नू के अलावा मुख्य कलाकारों में विक्रांत मैसी, जिम्मी शेरगिल, सनी कौशल, विवेक झा भी शामिल हैं। Haseen Dillruba (2021) की कहानी को यह आगे बढ़ाती है जिसमें रानी, रिशु अपनी जिंदगी को आगरा में एक नए सिरे से शुरू करते हैं। ये दोनों विदेश जाने की तैयारी में हैं। लेकिन इनकी जिंदगी में अभी भी खतरा बाकी है। इन्हें पुलिस की नजरों से बचना है और हर वक्त इन पर खतरे की सुईं मंडरा रही है। 

इसी बीच यमुना के एक बैराज के टूट जाने से भयंकर बाढ़ आती है और मगरमच्छों का जानलेवा खतरा सब तरफ फैल जाता है। यहां पर दोनों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। इन सबसे ये कैसे उबरते हैं, यह कहानी बढ़ने पर पता चलता है। 
Advertisement

Gyaarah Gyaarah
Zee5 पर 'ग्यारह ग्यारह' 9 अगस्त को रिलीज हो रही है। यह एक फैंटेसी, ड्रामा रिलीज है। फिल्म में कार्तिक कामरा, धैर्य कारवा, राघव जुयाल, गौतमी कपूर, हर्ष छाया, आकाश दीक्षित, विवेक जमाना जैसे कलाकार हैं। फिल्म में तीन पुलिस अफसर साथ आते हैं जो 1990, 2001 और 2016 के अलग-अलग केसों को सुलझा रहे हैं। यहां पर अपराध की एक श्रंखला उघड़ती चली जाती है। अतीत से चौंकाने वाले राज सामने आते हैं। 
Advertisement

Life Hill Gayi
'लाइफ हिल गई' को हॉटस्टार रिलीज कर रहा है। इसे 9 अगस्त से देख सकते हैं। यह एक कॉमेडी रोमांस जॉनर की फिल्म है। दिव्येंदु शर्मा, कुशा कपिला, मुक्ति मोहन, विनय पाठक, कबीर बेदी जैसे कलाकारों का अभिनय इसमें देखने को मिलेगा। यहां पर दो भाई-बहनों की कहानी है जिन्हें उनका दादा यानी कबीर बेदी एक काम सौंपता है। यहां पर एक काफी समय से खाली पड़ा होटल दिखाया जाता है जिसका नाम गुड मॉर्निंग वुड्स विला है। कुशा और दिव्येंदु को इस होटल को फिर से शुरू करना है। यहीं से कहानी में रोचक मोड़ आने शुरू हो जाते हैं। 
Advertisement

The Umbrella Academy Season 4
The Umbrella Academy Season 4 को नेटफ्लिक्स पर 8 अगस्त से देखा जा सकता है। यह एक साइ-फाइ फिल्म है जिसमें एक्शन और एडवेंचर का डोज है। इलियट पेज, टॉम हॉपर, डेविड कास्टानेडा, एमी रेवर-लैम्पमैन, रॉबर्ट शीहान, एडन गैलाघेर, जस्टिन एच. मिन, रितु आर्य, कोलम फ़ोरे, निक ऑफ़रमैन, मेगन मुल्ली, डेविड क्रॉस जैसे कलाकार इसमें नजर आएंगे। हरग्रीव भाई-बहन होटल ऑब्लिवियॉन में जाते हैं और वहां पर अपनी सुपर पावर्स से हाथ धो बैठते हैं। अब ये सुपरहीरो साधारण व्यक्ति बन जाते हैं। इस बीच The Keeper नाम से एक संस्था नई मुश्किलें पैदा करना शुरू कर देती है। ऐसे में ये सुपरहीरो क्या इस मुसीबत से निकल पाते हैं? यही फिल्म की कहानी है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.