OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!

Raakh को Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है। यह एक इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर फिल्म है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जून 2026 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Bhooth Bangla अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म है।
  • Raakh को Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है।
  • Viral Hit को Netflix ने रिलीज किया है।

Bhooth Bangla अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसे Netflix ने रिलीज किया है।

Photo Credit: Imdb

वीकेंड पर अगर आप OTT प्लेटफॉर्म्स पर फ्रेश रिलीज का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म हो गया है। इस हफ्ते ओटीटी पर कई रोचक फिल्में व सीरीज रिलीज हो रही हैं जो आपके वीकेंड को मनोरंजन से भरपूर बना सकती हैं। खास बात यह है कि इस हफ्ते कई जॉनर की रिलीज देखने को मिलेंगी जिसमें हॉरर से लेकर कॉमेडी और ड्रामा भी शामिल होगा। आइए जानते हैं इस हफ्ते OTT पर कौन सी फिल्मों का होगा धमाल! 

भूत बंगला
Bhooth Bangla अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसे Netflix ने रिलीज किया है। यह 12 जून से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और राजकुमार यादव समेत तबू जैसे कलाकारों की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिलेगी। भूत बंगला को प्रियदर्शन ने बनाया है। कहानी अर्जुन के चारों तरफ घूमती है जो अपने दादा के पुश्तैनी महल में रहने गांव जाता है। डेस्टिनेशन वेडिंग इसमें प्लान की जाती है। तभी पता चलता है कि इस हवेली में बुरी आत्माओं का साया है। गांव वालों की बात अनसुना कर अर्जुन अपने काम में आगे बढ़ता है जिसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ता है। 

Advertisement

माँ है ना
'मां है ना' एक कॉमेडी सीरीज है जो वास्तविकता के इर्द-गिर्द गढ़ी गई है। सीरीज में शिल्पा शेट्टी मुख्य नायिका हैं। इसे Zee5 ने रिलीज किया है। सुनीता अहुजा, तान्या मित्तल, और उर्वशी ढोलकिया जैसे सितारों से सजी यह रोमांचक रियलिटी वेब सीरीज़ 'जेन ज़ी' (Gen Z) के 6 सेलिब्रिटीज़ पर आधारित होगी। ये सेलिब्रिटीज़ अपनी माताओं के साथ मिलकर पारंपरिक लेकिन मज़ेदार कुकिंग चुनौतियों में एक-दूसरे का मुक़ाबला करेंगे। यह शो मज़ेदार कुकिंग टास्क के दौरान टीम के सदस्यों और उनकी माताओं के बीच के रिश्ते को दिखाएगा। 

वायरल हिट
Viral Hit को Netflix ने रिलीज किया है। यह मशहूर साउथ कोरियन वेबटून How to Fight पर आधारित है। कहानी कोटा शिमुरा (ओजी सुज़ुका) की है जो संघर्ष कर रहा युवा है। कोटा शिमुरा की ज़िंदगी तब बदल जाती है जब स्कूल में हुई एक लड़ाई गलती से लाइव-स्ट्रीम हो जाती है और वह ऑनलाइन सेंसेशन बन जाता है। वायरल फाइट वीडियो से होने वाली कमाई की संभावना को समझते हुए, कोटा अपनी माँ के इलाज का खर्च उठाने और गरीबी से बाहर निकलने के लिए कैमरे के सामने उपद्रवी लोगों से लड़ना शुरू कर देता है।

राख
Raakh को Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है। यह एक इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर फिल्म है। कहानी में मुख्य किरदारों में अली फैजल, सोनाली बेंद्रे, आकाश मखीजा, आमिर बशीर, राकेश बेदी नजर आएंगे। प्रॉशित रॉय निर्देशित सीरीज में 1970 के दशक की कहानी है जो एक पुलिस अफसर के इर्द गिर्द घूमती है। यह पुलिस अफ़सर अगवा किए गए दो किशोरों को खोजने निकलता है। इस खोज से पूरे शहर में दहशत फैल जाती है, और साथ ही उसका सामना हिंसा की काली दुनिया और डरावनी इंसानी सोच से भी होता है। फिल्म के सीन सनसनी पैदा करने वाले हैं जो आपको आपकी कुर्सी से बांधे रख सकते हैं। 

Advertisement

करुप्पू
Amazon Prime Video पर रिलीज हुई इस फिल्म करुप्पू में सूर्या, तृषा कृष्णन, आरजे बालाजी, नट्टी सुब्रमण्यम मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक्शन और फैंटेसी फिल्म है। कहानी पिता और उसकी बीमार बेटी के चारों तरफ घूम रही है। बेटी के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए बचाकर रखा गया सोना कुछ लोग छीन लेते हैं। पिता मदद के लिए कोर्ट और अधिकारियों के पास जाता है उसे भ्रष्ट सिस्टम का सामना करना पड़ता है। तब वे अपने रक्षक देवता वेत्तई करुप्पु से प्रार्थना करते हैं, जो उन्हें न्याय दिलाने के लिए एक निडर वकील के रूप में धरती पर आते हैं। फिल्म मनोरंजक है और इसमें एक्शन के साथ-साथ कई रोमांचक सीन भी हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.