नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब साउथ सिनेमा में मचाएंगे शोर! सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती के साथ की इस फिल्म की घोषणा

सैंधव वेंकटेश दग्गुबाती की 75वीं फिल्म होने वाली है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जनवरी 2023 21:13 IST
ख़ास बातें
  • एक्टर ने अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रख दिया है
  • साउथ के सुपरस्टार सुपरस्टार वेंकटेश के साथ अपनी फिल्म की घोषणा की
  • फिल्म का नाम सैंधव होगा।

सैंधव फिल्म वेंकटेश दग्गुबाती की 75वीं फिल्म होने वाली है।

Photo Credit: Instagram/Nawazuddin Siddiqui Profile

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के सबसे वर्सेटाइल कलाकारों में शुमार हो चुके हैं। उनके किरदार को देखकर यह बता पाना मुश्किल होता है कि वह एक अभिनेता के तौर पर किरदार निभा रहे हैं। कैरेक्टर को जीकर पर्दे पर उतारना नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भली-भांति आता है। उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी उन्होंने दी है। एक्टर ने अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रख दिया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने इसकी घोषणा कर दी है। हम आपको बताते हैं कि वो साउथ सिनेमा के किस प्रोजेक्ट से इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब साउथ सिनेमा में एंट्री करने जा रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी फिल्म हड्डी के लुक से सबको चौंका दिया था। अलग-अलग फिल्मों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अलग-अलग अवतारों में नजर आते हैं। अब उन्होंने साउथ के सुपरस्टार वेंकटेश के साथ अपनी फिल्म की घोषणा की है। यह एक तेलुगू फिल्म होने वाली है। इसका नाम भी उन्होंने बता दिया है। फिल्म का नाम सैंधव होगा। नवाजुद्दीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ नवाजुद्दीन ने फिल्म का नाम भी लिखा है। आप भी देखें उनका ये पोस्ट- 

नवाजुद्दीन ने फिल्म का नाम सैंधव बताते हुए वेंकटेश की भी तारीफ की है। उन्होंने लिखा है (हिंदी में अनुवादित), 'एनर्जी से भरपूर वेंकटेश दग्गुबाती के साथ कॉलेबॉरेट (जुड़ना) करना बहुत ही कमाल की बात है।' इस फिल्म के डायरेक्टर कौन होंगे, इसकी जानकारी भी उन्होंने पोस्ट में दे दी है। फिल्म का निर्देशन शैलेश कोलानु करने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रोजेक्ट से जुड़े दो और नामों का खुलासा भी किया है जिसमें नैमेश नैनी और छायाक्कि नैनी का भी नाम शामिल है। 

आपको बता दें कि सैंधव वेंकटेश दग्गुबाती की 75वीं फिल्म होने वाली है। इसलिए भी यह अनाउंसमेंट काफी खास हो जाती है। 'सैंधव' पैन इंडिया फिल्म होने वाली है जिसमें एक्शन और ड्रामा दोनों का डोज दर्शकों को मिलेगा। फिल्म में वेंकटेश मुख्य भूमिका में होंगे। यह प्रोजेक्ट निहारिका एंटरटेनमेंट बैनर के तले वेंकट बोयानापल्ली की देखरेख में बनाया जा रहा है। म्यूजिक संतोष नारायणन ने दिया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के रोल के बारे में अभी तक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन नवाजुद्दीन के फैंस जरूर इस खबर से खुश हो गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.