Dasara OTT Release Date: नानी और कीर्ति सुरेश की 'Dasara' फिल्म Netflix पर इस दिन होगी रिलीज!

दसारा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dasara Box Office Collection) 80 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023 10:06 IST
ख़ास बातें
  • दसारा फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने निर्देशित किया है
  • फिल्म में जबरदस्त एक्शन है जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया है
  • दसारा की कहानी तेलंगाना के रामगुंडम जिले के वीरलापल्ली गांव पर बेस्ड है

फिल्म दसारा (Dasara) का ओटीटी रिलीज कई हफ्तों पहले ही घोषित हो चुका था।

Photo Credit: Twitter/Netflix India South

साउथ सिनेमा की एक और फिल्म पिछले दिनों काफी चर्चा में रही जिसका नाम है दसारा (Dasara)! दसारा फिल्म एक तेलुगू एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें पुष्पा, केजीएफ जैसी फिल्मों की भी हल्की झलक मिलती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया और अब इसे OTT पर लेकर आने की तैयारी है। फिल्म के ओटीटी रिलीज की घोषणा की जा चुकी है। एस एस राजामौली (S S Rajamauli) की फिल्म ‘मक्खी' (Makkhi) के बाद साउथ सिनेमा के नेचुरल स्टार कहे जाने वाले मशहूर एक्टर नानी की ये फिल्म अब Netflix पर रिलीज के लिए तैयार बताई जा रही है। आईए आपको बताते हैं कि इस फिल्म को ओटीटी पर कब रिलीज किया जा रहा है। 

फिल्म दसारा (Dasara) का ओटीटी रिलीज कई हफ्तों पहले ही घोषित हो चुका था। ये तय हो गया था कि फिल्म को Netflix पर रिलीज किया जाएगा। टॉलीवुड (Tollywood) यानि तेलुगू सिनेमा की इस फिल्म को लेकर नेटफ्लिक्स ने कुछ दिनों पहले ही एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें कहा गया था कि वह नानी और कीर्ति सुरेश की जोड़ी वाली इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित है।

Advertisement
साथ ही ये भी कहा गया था कि दसारा ओटीटी रिलीज (Dasara OTT Release) तुलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में किया जाएगा। अब Mysmartprice की एक रिपोर्ट कहती है कि फिल्म 30 मई को ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। हालांकि अभी इस बात की अधिकारिक पुष्टि नेटफ्लिक्स की ओर से होना बाकी है, लेकिन इतना तो तय है कि नेटफ्लिक्स इस फिल्म को अब जल्द रिलीज कर सकता है। 

रिपोर्ट कहती है कि Netflix ने 22 करोड़ की आखिरी पेमेंट कर फिल्म के ओटीटी राइट्स अपने अधीन कर लिए हैं। इससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अब इस फिल्म की रिलीज में बहुत देरी नहीं करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म 30 मई को रिलीज कर दी जाएगी। इस फिल्म में नानी का एक्शन अवतार दिखाया गया है जो कि दर्शकों को काफी पसंद आया है। साथ ही एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश, और दीक्षित शेट्टी के काम को भी काफी पसंद किया गया है। Sacnilk के अनुसार, दसारा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dasara Box Office Collection) 80 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। जल्द ही फिल्म 100 करोड़ को पार करने वाली है। नानी साउथ में काफी मशहूर हैं। शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' नानी की ही सुपरहिट तेलुगू फिल्म का रीमेक थी जो इसी नाम से थी। 
Advertisement
 

दसारा फिल्म की कहानी (Story of Film Dasara)

दसारा फिल्म की कहानी तेलंगाना के रामगुंडम जिले के वीरलापल्ली गांव पर आधारित है। यहां की गोदावरी नदी के पास सिंगारेनी नाम से कोयले की खदान है। यहां पर धारनी (नानी) और सूरी (दीक्षित शेट्टी) दो बचपन के दोस्त थे जो कोयला ढोने वाली रेलगाड़ी से कोयला चुराया करते थे। धारनी वेनेला नाम की लड़की से प्यार करता था, लेकिन वेनेला धारनी के दोस्त सूरी से प्यार करती थी। इस बात का पता लगने के बाद धारनी उनके बीच से हट लेता है। इसी बीच सूरी सरपंच उम्मीदवार के लिए चुन लिया जाता है जिससे दूसरा उम्मीदवार चिन्ना बहुत चिढ़ जाता है। यहां सूरी और वेनेला की शादी भी हो जाती है लेकिन शादी की पहली रात को ही सूरी को मार दिया जाता है। धारनी को यह बात पता लगती है तो वह अपने प्यार वेनेला की ओर से, और अपने दोस्त सूरी की मौत का बदला लेने के लिए एक खूंखार इन्सान बन जाता है। वह अपनी कसम को कैसे पूरी करता है, यही फिल्म की कहानी है। 

दसारा फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने निर्देशित किया है, साथ ही उन्होंने फिल्म को लिखा भी है। 'दसारा' श्रीकांत की पहली फिल्म है। फिल्म को सुधाकर चेरूकुरी ने प्रड्यूस किया है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन है जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया है। अब इस फिल्म के लिए ऑडियंस को ओटीटी रिलीज का इंतजार है। दसारा हिंदी ट्रेलर भी काफी पसंद किया गया था। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.