Leo OTT Release: Netflix पर इस दिन आ रही है थलापति विजय की एक्शन-थ्रिलर

Leo ने सोमवार तक 600 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन और करीब 398 करोड़ रुपये का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 नवंबर 2023 21:31 IST
ख़ास बातें
  • Leo फिल्म 16 नवंबर को Netflix पर रिलीज होगी
  • Leo ने सोमवार तक 600 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था
  • करीब 398 करोड़ रुपये के इंडिया ग्रॉस कलेक्शन पर पहुंच चुकी है फिल्म
Leo OTT Release: विजय की Leo ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। कुछ दिन पहले तक भी फिल्म की टिकटें कई मल्टीप्लेक्स पर बिकती नजर आ रही थी। Leo को 19 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। फिल्म ने कथित तौर पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने नहीं जा पाए, उन्हें इसका OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का इंतजार है। बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट में फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी दी गई है, जिसके अनुसार आप कुछ दिनों बाद ही Leo को अपने TV सेट पर देख सकेंगे।

India.com की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Leo फिल्म को 16 नवंबर को Netflix पर रिलीज किया जाएगा, जिसका मतलब है कि दो दिन के भीतर आप इस फिल्म को अपने TV सेट पर देख सकते हैं। हालांकि, फिलहाल मेकर्स या OTT प्लेटफॉर्म की ओर से इस रिलीज को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है।

Sacnilk का डेटा बताता है कि Leo ने सोमवार तक 600 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन और करीब 398 करोड़ रुपये का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था।

'Leo' तमिल एक्शन थ्रिलर है जो Theog गांव में अपने परिवार के साथ रहने वाले एक पशु बचावकर्ता और कैफे मालिक की कहानी दिखाती है। कहानी में मुख्य किरदार एक खतरनाक ड्रग कार्टेल की नजरों में आ जाता है, जिसके बाद वह इस कार्टेल को आड़े हाथ लेता है। फिल्म जॉन वैगनर के ग्राफिक उपन्यास "ए हिस्ट्री ऑफ वायलेंस" से प्रेरित है।
Advertisement

फिल्म में थलापति विजय के अलावा संजय दत्त, तृषा, प्रिया आनंद, अर्जुन, मैडोना सेबस्टियन और गौतम वासुदेव मेनन जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। फिल्म को निर्देशक लोकेश कनगराज के अलावा रत्न कुमार और धीरज वैद्य ने भी लिखा है। इससे पहले लोकेश कनगराज और विजय की जोड़ी फिल्म मास्टर में एकसाथ देखी गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.