Latest OTT Release This Week: Munjya से लेकर Murshid तक इस हफ्ते OTT पर देखें ये धांसू फिल्में

Murshid फिल्म 1990 के दशक के प्रसिद्ध अंडरवर्ल्ड डॉन मुर्शिद पठान की कहानी को दिखाती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 अगस्त 2024 15:13 IST
ख़ास बातें
  • इस हफ्ते ओटीटी पर कई सीरीज रिलीज हुई हैं
  • इनमें Munjya, IC 814: The Kandahar Hijack, Murshid जैसे नाम शामिल हैं
  • Munjya एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जो साल 2024 की सफल फिल्मों में शुमार है

Munjya को 7 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था।

Photo Credit: @Ott_updates

अगस्त का अंतिम सप्ताह चल रहा है। इस हफ्ते ओटीटी पर कई सीरीज रिलीज हुई हैं जो आपको हॉरर, कॉमेडी, रोमांस, एक्शन, ड्रामा का भरपूर डोज देंगीं। इनमें Munjya, IC 814: The Kandahar Hijack, Murshid जैसे नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते की इन धांसू सीरीज को आप किन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। 

Munjya
Advertisement
Munjya एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जो साल 2024 की सफल फिल्मों में शुमार है। इसे आदित्य सर्पोतडार ने निर्देशित किया है। फिल्म ने 132 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया था। फिल्म में शरवरी, अभय वर्मा, मोना सिंह और सत्यराज आपको मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 7 जून 2024 को आई थी। अब इसे OTT पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को Disney+ Hotstar पर देखा जा सकता है। यह 25 अगस्त से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 

IC 814: The Kandahar Hijack
विजय वर्मा स्टारर IC 814: द कंधार हाईजैक को Netflix ने रिलीज किया है। यह एक क्राइम-ड्रामा सीरीज़ है, जो 1999 में इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 के हाईजैक की स्टोरी है। फिल्म को अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया है। फिल्म मैचबॉक्स शॉट्स और बनारस मीडियावर्क्स बैनर तले बनी है जिसे सरिता पाटिल और संजय राउत्रे ने प्रड्यूस किया है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, विजय वर्मा, दीया मिर्जा और अरविंद स्वामी भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 29 अगस्त से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 
Advertisement

Murshid 
यह फिल्म 1990 के दशक के प्रसिद्ध अंडरवर्ल्ड डॉन मुर्शिद पठान की कहानी को दिखाती है। मुर्शिद पठान का किरदार के के मेनन ने प्ले किया है। दिखाया गया है कि मुर्शिद पठान के दो बेटे हैं, फिर भी उन्होंने एक अनाथ बच्चे को गोद लिया जो बाद में पुलिस इंस्पेक्टर बन गया। बड़े बेटे की मौत के बाद मुर्शिद ने अंडरवर्ल्ड छोड़ दिया। इस बीच फरीद (जाकिर हुसैन) मुर्शिद की जगह लेता है और मुंबई का नया डॉन बन जाता है। फिल्म को Zee5 ने रिलीज किया है। इसे 30 अगस्त से स्ट्रीम किया जा सकता है। 
Advertisement

Cadets 
विश्वजॉय मुखर्जी के निर्देशन में बनी कैडेट्स एक ऐसी सीरीज है जो 1988 के दौर में ले जाती है। यहां पर पुरानी यादें दिखाई गई हैं कि कैसे युवा मन काल्पनिक सशस्त्र बल अकादमी में एक दूसरे से मिलते हैं और पुणे में मिलिट्री अनुशासन से रूबरू होते हैं। सीरीज तनुश्री पोद्दार के उपन्यास Boots Belts Berets पर आधारित है। सीरीज में एक्शन, ड्रामा और युवा रोमांस का मिक्स डोज दर्शकों को मिलने वाला है। सीरीज Jio Cinema पर रिलीज की गई है और 30 अगस्त से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

The Lord of the Rings: The Rings of Power
The Rings of Power को Prime Video पर देख सकते हैं। इस सीजन में सीरीज एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर बनकर आई है। 'द रिंग्स ऑफ पावर' मूल रूप से J. R. R. Tolkien की मिडल-अर्थ हिस्ट्री पर आधारित है। नए सीज़न में डार्क लॉर्ड सॉरॉन के उदय को दिखाया गया है जिसमें और अधिक 'रिंग्स ऑफ़ पावर' बनाई जाती हैं। फिलहाल फिल्म के पहले तीन एपिसोड रिलीज किए गए हैं जो Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हैं। शेष 5 एपिसोड 3 अक्टूबर तक रिलीज किए जाएंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.