Shehzada Trailer Release: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जानें मेकर्स की योजना

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के मेकर्स ने इसके ट्रेलर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जनवरी 2023 17:33 IST
ख़ास बातें
  • कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ का ट्रेलर 12 जनवरी को रिलीज होगा
  • कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म के जरिए पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे
  • 'शहजादा' के ट्रेलर के लिए निर्माताओं ने तीन दिनों का खास समारोह रखा है

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजाता' के ट्रेलर डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इसका ट्रेलर 12 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

Shehzada Trailer Release:  बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के मेकर्स ने इसके ट्रेलर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज को लेकर एक खास योजना भी बनाई है।
 
बीते शुक्रवार को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। उनके इस पोस्ट के हिसाब से कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का ट्रेलर जनवरी के 12 तारीख को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। साथ ही इस फिल्म में मनीषा कोइराला भी लीड रोल में हैं।
 
फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर इसके मेकर्स ने जबरदस्त प्लानिंग की हुई है। शहजादा के ट्रेलर को खास बनाने के लिए निर्माताओं ने तीन दिनों का खास समारोह रखा है। जो 12 जनवरी से शुरू होकर 14 जनवरी तक चलेगा। इसके तहत 12 जनवरी को मुंबई में ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। उसके बाद फिल्म 13 जनवरी को शाहजादा की  कास्ट कार्तिक आर्यन और कृति सेनन जालंधर में लोहड़ी के मौके पर इसके ट्रेलर को ल़ॉन्च करेंगे। उसके बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर कच्छ में शहजादा का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि ये फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
 
 
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म के जरिए पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। साल 2022 में कार्तिक बॉलीवुड के सफल सितारों में शामिल रहे हैं। उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ने सिनेमाघरों में दमदार कमाई के साथ 185 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। जिसके बाद उनकी फिल्म ‘फ्रेडी' को ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई। हालांकि फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. भूकंप आते ही हवा में उठ जाएगा घर! जापान की ये टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान
  3. Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भूकंप आते ही हवा में उठ जाएगा घर! जापान की ये टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान
  2. WhatsApp पर अपना यूजरनेम कैसे करें रिजर्व, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  3. Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
  4. WhatsApp Username विवाद के बीच श्रीधर वेम्बु का यू-टर्न, Arattai से हटेगा फीचर
  5. बांग्लादेश के रास्ते नेपाल-भूटान में सैटेलाइट इंरटनेट पहुंचाएंगे एलन मस्क, Starlink को भारत में क्यों देरी?
  6. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
  7. Amazon Prime Day Sale: OnePlus से लेकर Samsung और Vivo जैसे ₹40000 वाले स्मार्टफोन पर तगड़ी डील
  8. Amazon Prime Day Sale में ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus Pad 2, आज है आखिरी मौका
  9. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  10. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.