Shehzada OTT Release: इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'शहजादा', रिलीज से पहले ही वसूले 65 करोड़ रुपये

Shehzada का बजट 85 करोड़ है, जिसमें 65 करोड़ की प्रॉडक्शन कॉस्ट और 20 करोड़ की पब्लिसिटी/एडवरटाइजिंग कॉस्ट शामिल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 फरवरी 2023 22:11 IST
ख़ास बातें
  • Shehzada ने म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स को साथ 10-10 करोड़ रुपये में बेचा
  • इसके OTT राइट्स कथित तौर पर Netflix को 40 करोड़ में बेचे गए हैं
  • विदेशी राइट्स की कीमत 5 करोड़ बताई गई है

शुक्रवार, 17 फरवरी को रिलीज हो रही है Shehzada

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'शहजादा' (Shehzada) इस शुक्रवार रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन एडवांस बुकिंग फिलहाल थोड़ी धीमी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कार्तिक की फिल्म का Ant-Man and the Wasp: Quantumania फिल्म के साथ रिलीज होना इस स्लो एडवांस बुकिंग का कारण है। हालांकि, लेटेस्ट दावे से पता चलता है कि फिल्म अपने कुल बजट आधे से ज्यादा पहले ही कमा चुकी है। इसके अलावा, इस बात की जानकारी भी दी गई है कि फिल्म के OTT राइट्स Netflix को बेचे गए हैं।

ट्रेड एनालिस्ट Nishit Shaw के अनुसार, Shehzada का बजट 85 करोड़ है, जिसमें 65 करोड़ की प्रॉडक्शन कॉस्ट और 20 करोड़ की पब्लिसिटी/एडवरटाइजिंग कॉस्ट शामिल है। भले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग थोड़ी स्लो हो, लेकिन रिकवरी के मामले में फिल्म ने आधे से ज्यादा पैसा वसूल कर लिया गया है। शॉ ने बताया है कि फिल्म ने म्यूजिक राइट्स और सैटेलाइट राइट्स को साथ 10-10 करोड़ रुपये में बेचा गया है। 
 

इसके अलावा, OTT राइट्स कथित तौर पर Netflix को 40 करोड़ में बेचे गए हैं। विदेशी राइट्स की कीमत 5 करोड़ बताई गई है। ये सब कुल मिलाकर 65 करोड़ रुपये होता है, जिसका मतलब है कि फिल्म के बजट का 76% पहले ही वसूला जा चुका है।

शहजादा को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अल्लू अरविंद, एस राधा कृष्ण और अमन गिल ने बनाया है। पिछले साल अनीस बज्मी निर्देशित उनकी हिट फिल्म भूल भुलैया 2 (2022) के बाद से उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ कई फिल्में की हैं। कार्तिक को आखिरी बार रोमांटिक थ्रिलर फ्रेडी में अलाया एफ के साथ देखा गया था, जो ओटीटी रिलीज हुई थी।
Advertisement

कार्तिक आर्यन इस फिल्म के जरिए पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। साल 2022 में कार्तिक बॉलीवुड के सफल सितारों में शामिल रहे हैं। उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ने सिनेमाघरों में दमदार कमाई के साथ 185 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म Freddy में भी उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  4. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  5. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  6. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  7. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  8. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  9. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.