Kartik Aaryan की फिल्म Shehzada की एक टिकट खरीदने पर दूसरा मिलेगा फ्री! ये है ऑफर ...

कार्तिक आर्यन इस फिल्म के जरिए पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 फरवरी 2023 15:07 IST
ख़ास बातें
  • कार्तिक आर्यन इस फिल्म के जरिए पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे।
  • शहजादा के डायरेक्टर रोहित धवन हैं।
  • शहजादा को IMDb पर 9.5 रेटिंग मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक शहजादा फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये के लगभग कारोबार किया है।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा' को लेकर इस वक्त काफी हाइप बना हुआ है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अगर आप भी इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो हम आपके लिए एक बेहद रोचक खबर लेकर आए हैं। शहजादा में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन भी लीड रोल में हैं। इन दोनों फेमस बॉलीवुड स्टार्स की जोड़ी आपका मनोरंजन इस मूवी में करती नजर आएगी। लेकिन फिलहाल फिल्म के लिए टीम ने एक खास अनाउंसमेंट की है जिसमें आप एक टिकट के साथ दूसरी मुफ्त पा सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए खबर को आगे भी पढ़ें। 
फिल्म शहजादा (Shehzada) सिनेमाघरों में कल यानि कि 17 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल करती नहीं दिख रही है। जाने माने बॉलीवुड क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये के लगभग कारोबार किया है।

इस हिसाब से फिल्म काफी ठंडी साबित हो सकती है। लेकिन एक अच्छी खबर ये है कि अगर आप इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो एक खास ऑफर टीम की ओर से निकाला गया है। टीम ने ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट BookMyShow के साथ भागीदारी की है। जिसके तहत फिल्म की टिकट बुकिंग पर आपको एक टिकट के साथ एक मुफ्त दिया जा रहा है। 

हालांकि कार्तिक आर्यन ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसके बारे में जानकारी शेयर की है, जिसमें लिखा गया है कि एक के साथ एक टिकट मुफ्त का ऑफर केवल ओपनिंग डे लिए बताया गया है। लेकिन टिकट बुकिंग करते समय अगर आप प्रोमो कोड में Shehzada के साथ बुक करते हैं तो आपको बुकिंग पर 200 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट दिया जा रहा है जो खबर लिखे जाने तक उपलब्ध दिखाया गया है। तो अगर आप इस फिल्म को जल्द से जल्द देखना चाहते हैं तो सस्ते में टिकट बुक करवा सकते हैं। 

शहजादा के डायरेक्टर रोहित धवन हैं। यह फिल्म तेलगू फिल्म अला वैकूंठापुरमुलू का हिंदी रीमेक है जिसमें अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। शहजादा को IMDb पर 9.5 रेटिंग मिली है जो कि काफी अच्छी रेटिंग मानी जाती है। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के अलावा इस फिल्म में मनीषा कोईराला, परेश रावल, सनी हिंदुजा, सचिन खेड़ेकर और रोनित रॉय भी हैं। फिल्म की रिलीज से पहले इसका ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर भी दिखाया गया था।
Advertisement

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म के जरिए पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। साल 2022 में कार्तिक बॉलीवुड के सफल सितारों में शामिल रहे हैं। उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ने सिनेमाघरों में दमदार कमाई के साथ 185 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। जिसके बाद उनकी फिल्म ‘फ्रेडी' को ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई। हालांकि फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.