Jawan Box Office Collection Day 4: 280 करोड़ के करीब 'जवान'! साल में 2000 करोड़ कमाने वाले बॉलीवुड के पहले शख्स होंगे शाहरुख खान!

पठान और जवान इस साल रिलीज होने वाली दो फिल्में बताई जा रही हैं जो 1000 करोड़ रुपये कमाकर एक नया रिकॉर्ड सेट करने की राह पर हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 सितंबर 2023 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Sacnilk ने जवान की चौथे दिन की कमाई का एक अनुमान जारी किया है
  • फिल्म आज, यानी चौथे दिन 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है
  • जवान का 4 दिनों का कलेक्शन 282 करोड़ रुपये के पार हो सकता है

शाहरुख खान की फिल्म जवान कमाई के मामले में हर दिन नए रिकॉर्ड सेट कर रही है।

Photo Credit: Red Chillies Entertainment

Jawan Box Office Collection Day 4: शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की तिकड़ी 'जवान' में कमाल कर रही है। शाहरूख और नयनतार की कैमिस्ट्री, और एटली कुमार का निर्देशन फैंस को सिनेमाघरों तक खींचने में बेहद कामयाब रहा है। फिल्म क्रिटिक्स की ओर से भी मूवी को अच्छे खासे पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। रेटिंग के मामले में इसने 4.5 स्टार तक हासिल किए हैं। सोशल मीडिया पर तो जवान ही जवान छाया हुआ है। फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने पर आतुर दिख रही है। फिल्म ने 2 दिनों में 200 करोड़ से ज्यादा कमा लिए, तो आप सोच सकते हैं कि जवान की सुनामी कहां तक पहुंच सकती है। आइए जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन कितने कमाए, और चौथे दिन यह कौन सा नया रिकॉर्ड बनाने, या तोड़ने वाली है। 

Jawan Box Office Collection Day 3: जवान का तीसरे दिन का कलेक्शन भी लाजवाब रहा। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, तीसरे दिन फिल्म ने 74.5 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद जवान का कलेक्शन 202.73 करोड़ पहुंच गया। भाषाओं के वर्गीकरण में देखें तो हिंदी में फिल्म ने 177.73 करोड़, तमिल में 14.37 करोड़, और तेलुगू में 10.63 करोड़ की कमाई कर ली है। जवान कमाई के मामले में पहली हिंदी फिल्म है जो इतनी बड़ी ओपनिंग के साथ आई है। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने भी हाल ही में कमाई के झंडे गाड़े थे, जिनको अब उन्हीं की फिल्म जवान उखाड़ रही है! 

Jawan Box Office Collection Day 4: जवान की रिलीज का आज चौथा दिन है। और फिल्म की रिलीज का पहला रविवार भी है। छुट्टी का दिन है और ऐसे में दर्शकों का बड़ा हुजूम सिनेमाघरों तक पहुंच सकता है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk ने जवान की चौथे दिन की कमाई का एक अनुमान जारी किया है जो फिल्म के लिए नया रिकॉर्ड सेट करने का इशारा देता है। अनुमान है कि फिल्म आज, यानी चौथे दिन 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो जवान का 4 दिनों का कलेक्शन 282 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर जाएगा। 

शाहरुख खान यहां एक और रिकॉर्ड बनाते नजर आ रहे हैं। Sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शाहरुख खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वो पहले शख्स साबित हो सकते हैं जो एक साल में 1000 करोड़ कमाने वाली दो फिल्में दे सकते हैं। ऐसा इससे पहले बॉलीवुड में कभी नहीं हुआ है कि किसी फिल्म स्टार की एक साल में दो फिल्में आई हों और दोनों ने ही 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लिया हो।

Advertisement
पठान और जवान इस साल रिलीज होने वाली दो फिल्में बताई जा रही हैं जो 1000 करोड़ रुपये कमाकर एक नया रिकॉर्ड सेट करने की राह पर हैं। इसके पहले डायरेक्टर एस एस राजामौली की दो फिल्मों ने ये आंकड़ा छुआ है जिसमें बाहुबली-2 और RRR शामिल हैं। लेकिन किसी फिल्म स्टार ने ऐसा कभी नहीं किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.