2022 में कमाई के लिहाज से Avatar 2 सुपरहिट, रिलीज के 1 महीने से भी कम में 12 हजार करोड़ का बिजनेस

Avatar 2: जेम्स कैमरून की अवतार: द वे ऑफ वॉटर दुनिया भर में शानदार कारोबार कर रही है। फिल्म ने पूरे विश्व स्तर पर अब तक 1.5 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जनवरी 2023 18:22 IST
ख़ास बातें
  • अवतार 2 ने विश्व स्तर पर अब तक 1.5 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है
  • अवतार 2 रिलीज के 20 दिन बाद भी खासकर भारत में जबरदस्त कमाई कर रही है
  • अवतार: द वे ऑफ वॉटर स्पाइडर मैन: नौ वे हॉम से भी आगे निगल गई है

Avatar 2 ने पूरे विश्व स्तर पर अब तक 1.5 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई कर ली है।

Avatar 2 Box Office Collection Day 21: जेम्स कैमरून की अवतार: द वे ऑफ वॉटर दुनिया भर में शानदार कारोबार कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 1.5 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म को लॉन्च हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है। 2022 में एक महीने से भी कम में इतनी कमाई करने वाली यह दुनिया की पहली फिल्म है। अवतार 2 अपने रिलीज के दिन से ही पूरी दनिया भर में अच्छी कमाई कर रही है। भारत में भी इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है।
 
अवतार: द वे ऑफ वॉटर 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। अपने रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 40.50 करोड़ की कमाई की थी। जो अवतार 2 को भारत की ओपनिंग डे पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनाता है। साल 2019 में रिलीज फिल्म एवेंजर्स एंडगेम 53.10 करोड़ की कमाई के साथ आज भी पहले नंबर पर है। डेडलाइन के अनुसार जेम्स कैमरून की इस फिल्म ने अब तक 1.5 बिलियन डॉलर (लगभग 12505 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही अवतार 2 ने साल 2022 में रिलीज टॉप गन: मेवरिक को पीछे छोड़ दिया है।
 
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक Avatar 2 ने यूएस मार्केट के बाहर $1.05 billion (लगभग Rs. 8,666 crore) की कमाई की है। कनाडा और यूएस में मिलाकर फिल्म ने गुरुवार तक $464 million (लगभग Rs. 3,830 crore) की कमाई की है। इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई चीन में की है। चीन में फिल्म ने अभी तक $168.6 million (लगभग Rs. 1,392 crore) कमाए हैं।     

भारत में इस फिल्म का अबतक कलेक्शन 354.05 करोड़ रुपये है। और अगर ये इसी तरह चलता रहा तो बहुत जल्द ही अवतार 2 आमिर खान की फिल्म दंगल के 387.78 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। साथ ही इस फिल्म के एवेंजर्स एंडगेम के 367 करोड़ के भारतीय कलेक्शन के भी पीछे छोड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। आपको बता दें की 13 साल पहले अवतार रिलीज की गई थी। जिसके बाद 16 दिसंबर 2022 को अवतार 2 रिलीज किया गया। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  2. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  3. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  6. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  7. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  8. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  9. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  10. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.