हॉलीवुड पर लग सकता है ताला, राइटर्स के बाद एक्टर्स कर सकते हैं हड़ताल

हॉलीवुड एक्टर्स की यूनियन का कहना है कि स्टूडियोज के साथ उसकी महत्वपूर्ण बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जुलाई 2023 18:38 IST
ख़ास बातें
  • इससे पहले हॉलीवुड के राइटर्स ने हड़ताल की थी
  • हड़ताल लंबी खिंचती है तो कुछ बड़ी फिल्मों को भी टाला जाएगा
  • इन फिल्मों में 'Oppenheimer' भी शामिल है

एक्टर्स की पेमेंट बढ़ाने और टेलीविजन और फिल्मों में AI के इस्तेमाल के खिलाफ सुरक्षा जैसी मांगे हैं

एंटरटेनमेंट लगातार चलने वाली इंडस्ट्रीज में शामिल है। हालांकि, हॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री जल्द ही ठप हो सकती है। हॉलीवुड एक्टर्स की यूनियन का कहना है कि स्टूडियोज के साथ उसकी महत्वपूर्ण बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है। इससे हॉलीवुड में चार दशक से अधिक बाद हड़ताल होने की आशंका है। 

AFP की रिपोर्ट के अनुसार, हॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स सहित 1,60,000 परफॉर्मर्स का प्रतिनिधित्व करने वाली स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (SAG-AFTRA) ने गुरुवार को बताया कि पेमेंट घटने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से होने वाले खतरे जैसी मांगों को लेकर उसकी स्टूडियोज के साथ बातचीत नाकाम रही है। इसके बाद इस यूनियन ने अपने नेशनल कमेटी को हड़ताल पर जाने का सुझाव दिया है। इससे पहले हॉलीवुड के राइटर्स ने हड़ताल की थी। यह 1960 के बाद पहली बार होगा कि जब इस इंडस्ट्री में एक्टर्स और राइटर्स हड़ताल करेंगे। इससे इस वर्ष टेलीविजन पर वापसी करने वाली बहुत सी लोकप्रिय सीरीज में देरी हो सकती है। अगर हड़ताल लंबी खिंचती है तो कुछ बड़ी फिल्मों को भी टाला जाएगा। एक्टर्स ने पेमेंट बढ़ाने और टेलीविजन और फिल्मों में AI के इस्तेमाल के खिलाफ सुरक्षा जैसी मांगे रखी हैं। 

अलायंस ऑफ मोशन पिक्चर एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स ने एक स्टेटमेंट में कहा, "SAG-AFTRA के बातचीत से हटने का फैसला करने से हमें बहुत निराशा हुई है। यह यूनियन का फैसला है, हमारा नहीं।" हॉलीवुड के स्टूडियोज ने इस रुकावट के हल के लिए यूनियन के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया था। हालांकि, SAG-AFTRA ने इसे स्टूडियोज की एक चाल बताया है। SAG-AFTRA के सदस्यों में Jennifer Lawrence, Meryl Streep और Glenn Close जैसे लोकप्रिय एक्टर्स शामिल हैं। इसके सभी सदस्यों ने स्टूडियोज के साथ बातचीत नाकाम होने पर हड़ताल जैसी औद्योगिक कार्रवाई के लिए सहमति दी है।  

हड़ताल होने की स्थिति में ये एक्टर्स इस वर्ष रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों के प्रमोशंस में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इन फिल्मों में 'Oppenheimer' भी शामिल है। इसका सोमवार को अमेरिका में प्रीमियर होना है। हॉलीवुड एक्टर्स की हड़ताल होने पर टेलीविजन का ऑस्कर्स कहे जाने वाले Emmy अवॉर्ड्स को टालना पड़ सकता है। यह इवेंट 18 सितंबर को होना है। टेलीविजन एकेडमी के चेयरमैन, Frank Scherma ने कहा, "हमें उम्मीद है कि गिल्ड की बातचीत का जल्द कोई बेहतर समाधान निकलेगा।"  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.