छोटे मियां Govinda का Twitter अकाउंट हैक! हरियाणा हिंसा पर आए ट्वीट से छिड़ा था विवाद, जानें पूरा मामला

एक वीडियो पोस्‍ट के जरिए 90 के दशक के अभिनेता ने बताया है कि उनका अकाउंट हैक हो गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 अगस्त 2023 14:49 IST
ख़ास बातें
  • गोविंदा ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
  • कहा कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है
  • हरियाणा हिंसा को लेकर हुआ था ट्वीट अभिनेता के अकाउंट से

3 अगस्त को पोस्‍ट किए गए वीडियो में गोविंदा अपने फैंस से कह रहे हैं कि हरियाणा को लेकर उनके अकाउंट से किए गए ट्वीट पर भरोसा ना करें।

Photo Credit: Govinda instagram

जाने-माने अभिनेता गोविंदा (Govinda) इन दिनों विवादों में हैं। उनके ट्विटर अकाउंट से कथित तौर पर हरियाणा हिंसा को लेकर एक ट्वीट किया गया था। उस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया में काफी ‘बवाल' मचा था। अब ऐक्‍टर ने इस मामले पर अपना पक्ष रखा है। एक वीडियो पोस्‍ट के जरिए 90 के दशक के अभिनेता ने बताया है कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। वह कभी भी असंवेदनशील कमेंट्स नहीं करेंगे। गोविंदा ने साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। 

गोविंदा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्‍ट किया है। इसकी शुरुआत में ही लिखा गया है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। 3 अगस्त को पोस्‍ट किए गए वीडियो में गोविंदा अपने फैंस से कह रहे हैं कि हरियाणा को लेकर उनके अकाउंट से किए गए ट्वीट पर भरोसा ना करें। वह ट्वीट उनकी ओर से नहीं किया गया है। 

गोविंदा ने यह भी बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट वर्षों से इस्‍तेमाल में नहीं है। इस मामले को वह साइबर सेल में लेकर जाएंगे। वीडियो में गोविंदा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्‍होंने कई साल अपना ट्विटर अकाउंट इस्‍तेमाल नहीं किया है। वह साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा रहे हैं। उस ट्वीट का उनका या उनकी टीम से कोई लेना-देना नहीं है। 
 

अपनी बात कहने के लिए इंस्‍टाग्राम का सहारा लेना भी यह दर्शाता है कि गोविंदा अपने ट्विटर अकाउंट को इस्‍तेमाल नहीं कर रहे होंगे। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक गोविंदा मशहूर रहे हैं। 2004 से 2009 के बीच वह सांसद भी रहे हैं। अभिनेता ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फ‍िल्‍में दी हैं। करिश्‍मा कपूर समेत तमाम अभिनेत्रियों के साथ उनकी जोड़ी पसंद की जाती रही है। 

गौरलतब है कि हरियाणा के कई शहरों में बीते दिनों हिंसा का दौर देखने को मिला था। नूंह समेत तमाम इलाकों में धारा 144 लगाई गई है। कई इलाकों में इंटरनेट बंद किया गया है और पैरामिलिट्री फोर्सेज की मदद हालात संभालने के लिए ली जा रही है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.