एसएस राजामौली की फ‍िल्‍म RRR को मिला यह बड़ा अवॉर्ड, क्‍या आसान होगी ऑस्‍कर की राह?

SS Rajamauli NYFCC Award : डायरेक्‍टर एसएस राजामौली को फिल्म आरआरआर के लिए बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कहा जा रहा है कि यह अवॉर्ड फिल्म को ऑस्कर दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 13:15 IST
ख़ास बातें
  • RRR को मिला NYFCC अवॉर्ड
  • ऑस्‍कर अवॉर्ड के लिए कोशिश कर रहे हैं राजामौली
  • फ‍िल्‍म RRR ने देश-विदेश में मचाई थी धूम

एसएस राजामौली को फिल्म RRR के लिए NYFCC से बेस्ड डायरेक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

SS Rajamauli NYFCC Award : एसएस राजामौली उन डायरेक्टर्स में से हैं, जिनकी फिल्म उनके नाम से ही दर्शकों के बीच छा जाती है। इस साल आई RRR ने भी दुनिया भर में धमाल मचाया। दुनियाभर में दमदार कमाई कर RRR साल की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शामिल हो गई। इसके बाद फिल्म को ऑस्कर में भेजने की खबरें भी जोरों पर थी, लेकिन यह भारत की ओर से आधिकारिक रूप से ऑस्‍कर के लिए नहीं भेजी गई। अब खबर है कि मेकर्स ने इसे फिर से ऑस्कर की 14 अलग-अलग कैटि‍गरी में भेजा है।

राजामौली को बेस्ड डायरेक्टर अवॉर्ड
फिल्म RRRR को ऑस्कर में स्क्रीनप्ले, एडिटिंग स्कोर, साउंड बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, और बेस्ट डायरेक्टर जैसी कई  कैटि‍गरी में भेजा गया है। RRR के लिए ऑस्कर कैंपेन शुरू करने की खबर भी सामने आई थी। अब जानकारी मिली है कि डायरेक्टर राजामौली को (New York Film Critics Circle) अवॉर्ड्स में बेस्ड डायरेक्टर अवॉर्ड दिया गया है। 

ऑस्कर पाने में मिल सकती है मदद 
Advertisement
खबरों की मानें तो राजामौली का यह अवॉर्ड उनकी फिल्म RRR को ऑस्कर दिलाने में सहयोगी हो सकता है। अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर एंड साइंसेस (Academy Of Motion Pictures And Sciences) में दुनिया भर के क्रिटिक्स और फिल्म टेक्नीशियन के मेंबर होते हैं। यही सभी बेहतरीन फिल्मों के लिए वोटिंग करते हैं। ऐसे में राजामौली को दिए गए अवॉर्ड से फिल्म सुर्खियों में हैं। यह फिल्म क्रिटिक्स के नजरों में हैं। 
 
इंटरनेशनल फिल्म मेकर्स ने की RRR की तारीफ
Advertisement
फिल्म आरआरआर ने सिनेमाघरों में अपनी छाप छोड़ी थी। फिल्म को इंरनेशनल फिल्म मेकर्स ने भी खूब सराहा था। फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के बाद दुनिया भर के लोगों से तारीफें बटोरी। फिल्म की कामयाबी को देखते हुए ही इसे ऑस्कर के लिए भेजा गया था। एसएस राजामौली को NYFCC  से मिला यह सम्मान फिल्म को ऑस्कर दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.