Fighter Box office Collection Day 4: 100 करोड़ के पार पहुंचा 'फाइटर'! अबतक कर लिया इतना कलेक्शन

तीन दिनों के कुल कलेक्शन को देखें तो इसने 89.5 करोड़ रुपये जुटाए।

Fighter Box office Collection Day 4: 100 करोड़ के पार पहुंचा 'फाइटर'! अबतक कर लिया इतना कलेक्शन

फाइटर में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।

ख़ास बातें
  • फाइटर का चौथे दिन का अबतक का कलेक्शन 100 करोड़ को पार कर चुका है।
  • तीन दिनों के कुल कलेक्शन को देखें तो इसने 89.5 करोड़ रुपये जुटाए।
  • फिल्म ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
विज्ञापन
Fighter Box office Collection Day 4: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर (Fighter) बॉक्स ऑफिस पर भी धुंआधार फाइट कर रही है। कलेक्शन के मामले में फिल्म काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा बनाई गई ये फिल्म पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को लेकर आई है। रोचक बात है कि दोनों की कैमिस्ट्री को फिल्म में काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों ही इसमें एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। दूसरे दिन इसका कारोबार और बढ़ा, और फिल्म ने 39 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की रिलीज का आज चौथा दिन है। आइए जानते हैं पहले तीन दिनों में फिल्म ने कैसा परफॉर्म किया है। 

Fighter Box office Collection Day 3: फाइटर की रिलीज के 3 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने तीसरे दिन 27.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। Sacnilk के अनुसार, तीन दिनों के कुल कलेक्शन को देखें तो इसने 89.5 करोड़ रुपये जुटाए। यानी कि 90 करोड़ का कलेक्शन करने में फिल्म कामयाब रही। फिल्म चौथे दिन भी अच्छा खासा कोराबार कर सकती है, ऐसी उम्मीद की जा रही है। खबर लिखे जाने तक फाइटर ने चौथे दिन 13 करोड़ रुपये कमा लिए थे। 

फाइटर का चौथे दिन का अबतक का कलेक्शन 100 करोड़ को पार कर चुका है। संभावना है कि फिल्म आज 110 करोड़ के पार जा सकती है। फिल्मी बीट के अनुसार यह फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की 9वीं फिल्म है जो 100 करोड़ को पार कर चुकी है। इससे पहले रेस 2, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलियों की रासलीला राम लीला, हैप्पी न्यू ईयर, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, 83 और पठान ऐसी फिल्में रही हैं जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हैं। 

वहीं, ऋतिक रोशन के करियर की बात करें तो यह उनकी 14वीं फिल्म है जो 100 करोड़ के पार गई है। उनकी 100 करोड़िया फिल्मों में कभी खुशी कभी गम, कृष, धूम 2, जोधा अकबर, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, अग्निपथ, कृष 3, बैंग बैंग, मोहनजोदड़ो, काबिल, सुपर 30, वॉर और विक्रम वेधा शामिल हैं। फाइटर में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। फ‍िल्‍म का निर्माण वायकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने किया है। सिद्धार्थ आनंद, जो 'वॉर' और 'पठान' जैसी फ‍िल्‍में बना चुके हैं, ने फिल्म को निर्देशित किया है। फ‍िल्‍म का म्‍यूजिक विशाल-शेखर का है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »