• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • King of Kotha Motion Poster: 'किंग ऑफ कोठा' के पोस्टर में छाए दलक़ीर सलमान, रिलीज डेट भी आई सामने!

King of Kotha Motion Poster: 'किंग ऑफ कोठा' के पोस्टर में छाए दलक़ीर सलमान, रिलीज डेट भी आई सामने!

दलकीर सलमान की फिल्म किंग ऑफ कोठा का वीडियो पोस्टर, या मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

King of Kotha Motion Poster: 'किंग ऑफ कोठा' के पोस्टर में छाए दलक़ीर सलमान, रिलीज डेट भी आई सामने!

दलकीर सलमान की फिल्म किंग ऑफ कोठा का वीडियो पोस्टर, या मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

ख़ास बातें
  • 28 जून को इसका टीजर शाम 6 बजे रिलीज किया जाएगा।
  • फिल्म को अभिलाश जोशी (Abhilash Joshiy) ने निर्देशित किया है।
  • फिल्म का संगीत शान रहमान और जेक्स बिजॉय ने दिया है।
विज्ञापन
दलक़ीर सलमान (Dulquer Salmaan) की अगली फिल्म किंग ऑफ कोठा (King of Kotha) को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा हो रही थी। कुछ समय पहले इस फिल्म का क्लाइमेक्स दोबारा फिल्माया जाने की खबर आई थी जिसके कारण फिल्म चर्चा में आ गई थी। अब किंग ऑफ कोठा (King of Kotha) का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है जिसने सिनेमा इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। मोशन पोस्टर काफी लुभावना है। दलक़ीर के फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ाने वाला ये पोस्टर फिल्म में उनके किरदार का परिचय देता है। आइए जानते हैं क्या बताता है किंग ऑफ कोठा का मोशन पोस्टर! 

दलकीर सलमान की फिल्म किंग ऑफ कोठा का वीडियो पोस्टर, या मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया है। रोचक रूप से मोशन पोस्टर में स्कैच किरदारों को दिखाया गया है। यहां दलकीर सलमान का स्कैच कैरेक्टर बहुत ही आकर्षित करने वाला है। टीजर में अन्य किरदारों के बारे में भी बताया गया है। लेकिन उनकी भूमिका के बारे में यहां कुछ भी पता नहीं चलता है। फिल्म में सितारों की भरमार दिख रही है, जिससे इसके लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। देखें ये मोशन पोस्टर- 

दलकीर सलमान ने किंग ऑफ कोठा ये मोशन पोस्टर अपने Twitter अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म में सितारों का मेला दिख रहा है जिसमें दलकीर सलमान के अलावा डांसिंग रोज़, प्रसन्ना, ऐश्वर्या लक्ष्मी, नायला उषा, चेम्बन विनोद, गोकुल सुरेश, शम्मी थिलाकन, शांति कृष्णा, वडा चेन्नई सरन और अनिखा सुरेंद्रन का नाम भी दिखाया गया है। ऐश्वर्या लक्ष्मी फीमेल लीड कैरेक्टर में दिखाई देने वाली हैं। 

किंग ऑफ कोठा की रिलीज डेट (King of Kotha release date) ओणम त्यौहार पर दिखाई गई है। फिल्म को अभिलाश जोशी (Abhilash Joshiy) ने निर्देशित किया है। एक निर्देशक के तौर पर उनकी यह पहली फिल्म है। फिल्म का संगीत शान रहमान और जेक्स बिजॉय ने दिया है। इस फिल्म को Zee Studio और Wayfarer Films ने मिलकर बनाया है। यह एक मलयालम फिल्म है जिसे तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »