दिसंबर में रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट के लिए हो जाएं तैयार

December Release Films And Series : साल का ये आखिर महीना है और ये पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है। इस महीने में कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। जिससे आप अपनी छुट्टियों को पहले से ज्यादा एंटरटेनिंग बना सकते हैं।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2022 19:42 IST
ख़ास बातें
  • दिसंबर महीने में रिलीज होंगी ये फिल्में
  • एन एक्शन हीरो से कैसी यारियां तक की लिस्ट
  • काला से डेब्यू कर रहें हैं काबिल खान

एन एक्शन हीरो से लेकर, कैसी ये यारियां तक दिसंबर महीने में रिलीज होंगी ये फिल्म और वेब सीरीज

December Release Films And Series: दिसंबर में रिलीज कई फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। जिनमें कुछ फिल्में हैं, कुछ पुराने सीरीज के नए सीजन तो कुछ नई वेब सीरीज। तो तैयार हो जाइए एंटरटेनमेंट के लिए। आइए जानते हैं इस इस महीने कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज आपका मनोरंजन करने आ रहे हैं।
 

एन एक्शन हीरो

इस लिस्ट में पहला नाम है आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो' का। ये फिल्म सिनेमाघरों में 2 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ जयदीप अलावत, नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा भी हैं। फिल्म एन एक्शन हीरो को अनिरूध्द अय्यर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के जरिए आयुष्मान पहली बार एक्शन अवतार में नजर आएंगे।
 

फ्रेडी

कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी OTP प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 2 दिसंबर को रिलीज की गई है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ आलाया एफ भी मेन लीड रोल में हैं। फिल्म में पहली बार कार्तिक एक साइको के किरदार में होंगे। कार्तिक इस फिल्म में एक डेंटिस्ट के रोल में हैं। साथ ही उनका एक बहुत भयानक पास्ट है जिससे वो भागते रहते हैं।
   

काला

काला एक सिंगर की कहानी है, जो अपने अतीत से परेशान होता है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने डेब्यू किया है। फिल्म में तृप्ति डिमरी और स्वास्तिका मुखर्जी भी हैं। ये फिल्म 1 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा चुकी है।
   

इंडिया लॉकडाउन

मधुर भंडारकर की फिल्म लॉकडाउन साल 2020 में हुए कोविड महामारी पर आधारित है। इस फिल्म में कोविड के दौरान आम आदमी को जिस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके कारण लोगों की जिंदगी पर जो असर पड़ा ये फिल्म उन सभी कठिन हालातों को दिखाती है। इस फिल्म में श्वेता बासू प्रसाद, अहाना कुमार, प्रतिक बब्बर, साई ताम्हनकर और प्रकाश बेलावाड़ी अहम रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 2 दिसंबर को zee5 पर रिलीज हो चुकी है।  
सलाम वेंकी
सलाम वेंकी फिल्म एक मां और बेटे के प्रेम पर आधारित है। जो ड्यूकेन मस्कुलर डेस्ट्रॉफी से पीड़ित है। इस फिल्म में काजोल मुख्य किरदार में है। ये फिल्म 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

सर्कस

सर्कस में रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस भी होंगी। साथ ही जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, ब्रजेश हिरजी, टीकू सल्तानिया जैसे कलाकार दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं। फिल्म 23 दिसंबर 2022 को थिएटर में रिलीज की जाएगी।
 

कैट

फिल्म कैट एक आदमी की कहानी है। जिसे गिरोह, पुलिस और पॉलिटिकल पावर्स के बीच ड्रग ट्रैफिकिंग की साजिश में डाल दिया जाता है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा मुख्य किरदार में नजर आएंगे। कैट 9 दिसंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।  

गोविंदा नाम मेरा

इस फिल्म में विक्की कौशल अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी हैं। जो पेशे से एक कोरियोग्राफर हैं इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी भी अहम रोल में हैं। ये फिल्म 16 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी।  

ब्लर

फिल्म ब्लर में दो जुड़वा बहनों की कहानी को दिखाया गया है। तापसी पन्नू अपनी बहन के कातिल को ढूंढती नजर आती हैं, जिसके साथ ही उनके आंखों की रोशनी जाती रहती है। फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर पर बेस्ड है। ये फिल्म 9 दिसंबर 2022 को zee5 पर रिलीज होगी।
Advertisement
   

कैसी ये यारियां 4

कैसी ये यारियां सीजन 4 में नंदिनी और माणिक के प्यार और तकरार की कहानी है। इसमें दोनों अपने प्यार को पाने के लिए नये रास्ते बनाते हैं। इस सीरीज में इमोशन्स को बड़ी संजीदगी से पिरोया गया है। नीति टेलर और पार्थ समथान मेन लीड में नजर आएंगे। इस सीरीज को 2 दिसंबर 2022 को Voot पर रिलीज किया जा चुका है।
 

वेब सीरीज फाडू़- ए लवस्टोरी

फाडू़ ए लवस्टोरी एक कवि अभय की कहानी है जिसे मंजरी से प्यार हो जाता है। मंजरी दुनियादारी से परे एक बहुत अलग सोच रखने वाली लड़की है। ये सीरीज 9 दिसंबर 2022 को Sonylive पर रिलीज की जाएगी।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart SASA LELE Sale: 15 हजार रुपये में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, जबरदस्त गिरी कीमत
  2. Tecno Camon Slim में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, US FCC पर लिस्टिंग
  3. दिनभर स्क्रीन देखने से आंखें दुखती हैं? Xiaomi का नया स्मार्ट Eye Mask देगा मसाज, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Strategy ने बढ़ाया Bitcoin का रिजर्व, 4.3 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट
  2. दिनभर स्क्रीन देखने से आंखें दुखती हैं? Xiaomi का नया स्मार्ट Eye Mask देगा मसाज, जानें कीमत
  3. Huawei की 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  4. SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, US FCC पर लिस्टिंग
  6. Flipkart SASA LELE Sale: 15 हजार रुपये में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, जबरदस्त गिरी कीमत
  7. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा 
  8. Airtel vs Jio: जानें किसका 365 दिनों वाला प्लान है बेस्ट, अनलिमिटेड 5G डाटा और कॉलिंग के साथ जबरदस्त फायदे
  9. Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी आया WhatsApp Plus, पैसों में मिलेंगे कई एक्स्ट्रा फीचर्स!
  10. कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.