Upcoming Web Series 2024 : OTT पर दिसंबर में होगा खूब मनोरंजन, ये वेब सीरीज मचाएंगी ‘धमाल’

साल 2024 के खत्‍म होने से पहले कई वेब सीरीज रिलीज होने के कगार पर हैं।

Upcoming Web Series 2024 : OTT पर दिसंबर में होगा खूब मनोरंजन, ये वेब सीरीज मचाएंगी ‘धमाल’

Photo Credit: X (Twitter)

बंदिश बैंडिट्स S2, क्र‍िमिनल जस्टिस सीजन-4 और आश्रम सीजन-4 इसी साल रिलीज हो सकती हैं।

ख़ास बातें
  • 2024 में नई वेब सीरीज रिलीज होना बाकी
  • आश्रम, क्रिमिनल जस्टिस के आएंगे नए सीजन!
  • बंदिश बैंडिट्स का सीजन 2 भी देगा दस्‍तक
विज्ञापन
New Web Series on OTT November, December 2024 : साल 2024 अपने आखिरी महीनों में पहुंच गया है। यह साल कई अच्‍छी वेब सीरीज के लिए जाना जाएगा। उनमें प्राइम वीडियो की पंचायत-3, मिर्जापुर सीजन-3 प्रमुख रहे। नेटफ्लिक्‍स पर आई ‘हीरामंडी' और IC814 ने भी लोगों का ध्‍यान खींचा। डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार, जी5 और सोनीलिव पर भी दर्शकों को अच्‍छा कंटेंट मिला। लेकिन ऐसा लगता है कि अभी और बहुत कुछ आना बाकी है। साल 2024 के खत्‍म होने से पहले कई वेब सीरीज रिलीज होने के कगार पर हैं। आइए एक नजर डालते हैं।   
 

बंदिश बैंडिट्स S2 (Bandish Bandits S2)

रिपोर्टों के अनुसार, बंदिश बैंडिट्स का सीजन-2 अगले महीने 13 दिसंबर से स्‍ट्रीम किया जा सकता है। ऋत्विक भौमिक और श्रेया चौधरी की मुख्‍य भूमिकाओं वाली इस सीरीज का पहला सीजन साल 2020 में आया था। कहने को यह एक रोमांटिक सीरीज है, लेकिन इसके गीतों ने भी इसे लोकप्रियता दी थी। शास्‍त्रीय संगीत की पृष्‍ठभूमि वाले परिवार का लड़का और आज के गीतों को गाने वाली अमीर पर‍िवार की लड़की की प्रेम कहानी बुनती सीरीज ऐसे मोड़ पर खत्‍म हुई कि लगा दोनों अब कभी नहीं मिलेंगे। सीजन-2 बता सकता है कि उनकी लव स्‍टोरी का क्‍या होगा।  
 

क्र‍िमिनल जस्टिस सीजन-4 (Criminal Justice S4)

क्र‍िमिनल जस्टिस के पहले सीजन ने ही खूब लोकप्रियता पाई थी। विक्रांत मैसी और पंकज त्रिपाठी के अभिनय ने सीरीज की शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखा। फ‍िर दो और सीजन आए और चौथे भाग की बारी है। खास यह है कि नए सीजन में माधव मिश्रा यानी पंकज त्रिपाठी फ‍िर दिखाई देंगे। इसकी रिलीज डेट अभी कन्‍फर्म नहीं है। रिपोर्टों के अनुसार, यह इस साल के अंत में आ सकता है। 
 

आश्रम सीजन-4 (Aashram S4)

आश्रम के पहले सीजन को पंकज झा ने निर्देशित किया था। बॉबी देओल के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। तब यह एमएक्‍स प्‍लेयर पर फ्री में रिलीज हुई थी। फ‍िर इसके दो और सीजन आए और पसंद किए गए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अब चौथे सीजन को प्राइम वीडियो पर दिसंबर में पेश किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »