Cirkus Box Office Collection Day 3 : रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ पड़ी सुस्‍त, जानें कैसा कारोबार कर रही फ‍िल्‍म

ऐसा लगता है कि रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ दर्शकों पर कोई जादू नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2022 09:15 IST
ख़ास बातें
  • सर्कस का 3 दिन का ओवरऑल कलेक्‍शन रहा निराशाजनक
  • 23 दिसंबर को रिलीज सर्कस ने अपने पहले वीकेंड में कमाए 20 करोड़
  • इस बार नहीं चला दर्शकों पर रोहित शेट्टी क‍ी कॉमेडी का जादू

रणवीर सिंह की फिल्म ने अपने पहले वीकेंड तक करीब 20 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है।

Cirkus Box Office Collection Day 3 : रोहित शेट्टी की फ‍िल्‍में बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बेहतरीन प्रदर्शन करती आई हैं, लेकिन सर्कस इस पर खरी उतरती हुई दिखाई नहीं दे रही। फिल्म अपने पहले वीकेंड में ही फीकी पड़ती नजर आ रही है। 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फ‍िल्‍म ने वो कमाई नहीं है, जिसकी उम्‍मीद इंडस्‍ट्री ने लगाई थी। यह हाल तब है जब फ‍िल्‍म क्रिसमस से ठीक पहले रिलीज हुई है और लोग छुट्टियों के मूड में हैं।  
 
रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म सर्कस अपनी रिलीज के पहले वीकेंड में ही कमजोर दिखाई दे रही है। इस फिल्म को वीकेंड और छुट्टियों का भी कोई खास फायदा होता नहीं दिखा। फिल्म के अब तक के निराशाजनक परिणाम को देखते हुए लग रहा है कि इस बार रोहित शेट्टी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकाम रहे। रिलीज से अब तक इस फिल्म ने सिर्फ 20.10 करोड़ रुपये की कमाई की है।
   

23 दिसंबर को रिलीज इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वाले दिन 6.25 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन शनिवार को फ‍िल्‍म ने 6.40 करोड़ रुपए की ही कमाई की। 25 दिसंबर यानी रविवार वाले दिन भी इसने सिर्फ 7.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही किया। कुल मिलाकर यह फिल्म पहले वीकेंड में सिर्फ 20.10 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई है।

रणवीर सिंह इससे पहले भी रोहित शेट्टी के साथ 2 फिल्मों में काम कर चुके हैं। सर्कस एक से बढ़कर एक कॉमेडी कलाकारों के होने के बावजूद दर्शकों को हंसाने में असफल रही है। ये साल रणवीर सिंह के लिए कुछ खास नहीं रहा।  उनकी फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार' बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कुछ दमदार नहीं कर पाई और अब ‘सर्कस' भी फीकी पड़ रही है।  आपको बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा सहित कई और कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
Advertisement
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. Oppo F33 Pro 5G होगा 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
  4. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  5. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  6. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  7. OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 9000mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  3. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  4. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
  5. Oppo F33 Pro 5G होगा 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. 100 घंटे चलने वाले हेडफोन्स Zebronics Zeb Silencio 200T हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi समेत कई कंपनियों के फोन हैक होने का खतरा! सरकार ने दी चेतावनी
  8. Motorola ने 7040mAh बैटरी, Dimensity 6300 के साथ नया टैबलेट किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. CarPlay में अब फुल WhatsApp एक्सपीरिएंस! स्क्रीन से कॉल और चैट दोनों आसान
  10. Vivo T5 Pro 5G इस दिन होगा लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.