400 करोड़ में बनी Brahmastra के लिए रणबीर-आलिया ने ली इतनी XXXXXXXXX फीस!

Brahmastra : अयान ने कहा कि सच्चाई यह है कि फिल्म बहुत सारे पर्सनल नुकसान के कारण बनी है। उन्‍होंने कहा कि यह सच है कि एक स्टार अभिनेता के रूप में रणबीर जितना कमाएंगे, ब्रह्मास्त्र बनाने के लिए उन्होंने कुछ भी नहीं लिया।

400 करोड़ में बनी Brahmastra के लिए रणबीर-आलिया ने ली इतनी XXXXXXXXX फीस!

Brahmastra : अयान ने आलिया के बारे में भी बताया। फिल्म में आलिया के लिए जो रकम तय की गई थी, वह बहुत बड़ी नहीं थी।

ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने इसका जवाब दिया है
  • उन्‍होंने आलिया की फीस को लेकर भी जानकारी दी है
  • बॉक्‍स ऑफ‍िस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है ब्रह्मास्‍त्र
विज्ञापन
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फ‍िल्‍म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कमाई के रिकॉर्ड बना रही है। 400 करोड़ रुपये के बजट वाली ब्रह्मास्त्र को लेकर यह भी अटकलें हैं कि फ‍िल्‍म वास्‍तव में 650 करोड़ रुपये बजट की है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस भारी-भरकम बजट वाली फ‍िल्‍म के लिए रणबीर और आलिया ने कितनी फीस चार्ज की होगी। इस अहम सवाल का जवाब फ‍िल्‍म के निर्देशक अयान मुखर्जी और खुद रणबीर की ओर से सामने आया है।   

ब्रह्मास्त्र के भारी-भरकम बजट की वजह इस फ‍िल्‍म के वीएफएक्स को बताया जाता है। यह फ‍िल्‍म 2डी और 3डी दोनों तरह की स्‍क्रीन पर रिलीज हुई है और आज राष्‍ट्रीय सिनेमा दिवस के दिन लोगों में इस फ‍िल्‍म को लेकर जबरदस्‍त उत्‍साह है। अटकलें हैं कि इस फ‍िल्‍म के बढ़ते बजट की वजह से रणबीर और आलिया को अपनी फीस छोड़नी पड़ी। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ट्रेड एनालिस्‍ट कोमल नाहटा के सवाल पर निर्देशक अयान मुखर्जी ने रणबीर और आलिया की फीस को लेकर अस्‍पष्‍ट जवाब दिया। अयान ने कहा कि सच्चाई यह है कि फिल्म बहुत सारे पर्सनल नुकसान के कारण बनी है। उन्‍होंने कहा कि यह सच है कि एक स्टार अभिनेता के रूप में रणबीर जितना कमाएंगे, ब्रह्मास्त्र बनाने के लिए उन्होंने कुछ भी नहीं लिया। यह बहुत बड़ी बात है। 

अयान ने आलिया के बारे में भी बताया। कहा कि 2014 में जब वह इस फ‍िल्‍म में शामिल हुईं, तब उनकी केवल कुछ मूवीज ही रिलीज हुई थीं। वह आज जैसी स्टार नहीं थीं। इस फिल्म में आलिया के लिए जो रकम तय की गई थी, वह बहुत बड़ी नहीं थी। जब हमने फिल्म पूरी की, तब आलिया ने कहा कि सब फिल्म बनाने में चला गया है। 

सवाल का रणबीर ने भी जवाब दिया। उन्‍होंने कोमल नाहटा से कहा कि आपने सवाल पूछा कि मैंने कुछ चार्ज किया या नहीं? रणबीर ने कहा कि मैं फिल्म का निर्माता भी हूं। मेरा नजरिया और सोच लंबी दौड़ के लिए है। मैंने फ‍िल्‍म के पहले पार्ट में पैसे नहीं लिए, लेकिन विश्‍वास है कि हम तीन भाग में यह फ‍िल्‍म बना सकते हैं। यह एक एक्‍टर के तौर पर मुझे मिलने वाली फीस से कहीं ज्‍यादा है। इससे पहले, रणबीर ने बताया था कि ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट के बजट का 650 करोड़ रुपये का आंकड़ा हकीकत में इस फ्रैंचाइजी की तीन फिल्मों में फैला हुआ है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »