Boycott Pathan: शाहरुख खान की फिल्म के पीछे पड़ा बॉयकॉट गैंग, देखें Twitter रिएक्शन

Pathaan के टीजर वीडियो के रिलीज होने के साथ ही Twitter पर #BoycottPathaan और #BoycottBollywood जमकर ट्रेंड कर रहा है। यहां तक कि लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर भी ट्वीट किए हैं। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 नवंबर 2022 21:43 IST
ख़ास बातें
  • 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है SRK की Pathaan
  • बुधवार को रिलीज हुए टीजर को करोड़ों फैंस ने किया पसंद
  • बॉयकॉट गैंग ने सोशल मीडिया पर किया जमकर हंगामा

SRK का जन्मदिन 2 नवंबर को आता है

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का आज, बुधवार को जन्मदिन है और इस मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की चर्चित फिल्म पठान का टीजर (Pathaan Teaser) भी रिलीज किया गया। टीजर ने रिलीज के साथ ही धूम मचा दिया। जहां एक ओर फैंस को टीजर जबरदस्त लगा, तो इसकी आलोचना करने वालो की संख्या भी कम नहीं थी। आजकल देश में बॉयकॉट गैंग भी एक्टिव है, जो लगभग हर फिल्म को किसी न किसी वजह से बॉयकॉट करने में लगा है और इनका लेटेस्ट शिकार शाहरुख खान की 'पठान' भी हो गई है।

Pathaan के टीजर वीडियो के रिलीज होने के साथ ही Twitter पर #BoycottPathaan और #BoycottBollywood जमकर ट्रेंड कर रहा है। यहां तक कि लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर भी ट्वीट किए हैं। 
Advertisement

एक यूजर ने बॉयकॉट पठान का हैशटैग इस्तेमाल करते हुए लिखा "जब तक हमें SSR [सुशांत सिंह राजपूत] की मौत का जवाब नहीं मिलता, तब तक हम उनकी कोई फिल्म नहीं देखेंगे। हमें जवाब चाहिए कि बड़े निर्माताओं ने उनके हाथ से फिल्में क्यों छीन लीं और किसी दूसरे हीरो को दे दी।"
 

वहीं, एक अन्य यूजर ने बॉयकॉट बॉलीवुड का एक पोस्टर पोस्ट करते हुए ट्वीट में लिखा, "हमारा देश भले ही गुनहगारों को आजाद कर दे, लेकिन हम नहीं छोड़ेंगे। हम इंसाफ के लिए अपनी आवाज उठाएंगे और #BoycottBollywood के लिए दहाड़ेंगे।"
Advertisement
 

एक यूजर ने तो यह सरेआम कबूल भी कर लिया कि फिल्मों को बॉयकॉट करना उनकी हॉबी बन गई है। यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, "हमारे लिए फिल्म को फ्लॉप बनाना सबसे नया शौक है।"
Advertisement
 

आपको इस तरह के कई बॉयकॉट ट्वीट नीचे देखने को मिलेंगे, जहां बॉलीवुड के साथ-साथ लोगों ने किसी न किसी कारण से पठान को भी बॉयकॉट करने की बात कही है।
 
 
 
 


Advertisement
शाहरुख खान, जॉन अब्राहिम, दीपिका पादुकोण की इस मेगा फिल्म में सलमान खान का भी रोल है। अभी तक मेकर्स ने उनके लुक से पर्दा नहीं उठाया है। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा ने प्रड्यूस किया है। फिल्म की स्टोरी के राइटर भी सिद्धार्थ आनंद ही हैं। डायलॉग्स अब्बास टायरवाला के हैं और म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है। फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  3. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  4. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  5. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  6. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  7. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  8. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  9. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  10. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.