Blind OTT Release date : सोनम कपूर की फ‍िल्‍म ब्‍लाइंड का ट्रेलर रिलीज, इस ओटीटी पर फ्री देख पाएंगे

Blind Trailer : फ‍िल्‍म में सोनम का किरदार एक ब्‍लाइंड लड़की का है, जो अपने दुश्‍मन से मुकाबला करती हुई नजर आएगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 जून 2023 17:14 IST
ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म में सोनम कपूर के अपोजिट पूरब कोहली होंगे
  • 7 जुलाई से जियो सिनेमा पर स्‍ट्रीम हो सकेगी फ‍िल्‍म
  • फ‍िल्‍म में सोनम का किरदार एक ब्‍लाइंड लड़की का है

2 मिनट का ट्रेलर काफी दमदार नजर आता है। यूट्यूब पर इसे अबतक 73 हजार से ज्‍यादा व्‍यूज मिले हैं।

Photo Credit: Jio Cinema

Blind Trailer : अभिनेत्री सोनम कपूर 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। उनकी फ‍िल्‍म ब्‍लाइंड (Blind) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जैसाकि नाम से ही पता चलता है फ‍िल्‍म में सोनम का किरदार एक ब्‍लाइंड लड़की का है, जो अपने दुश्‍मन से मुकाबला करती हुई नजर आएगी। 2 मिनट का ट्रेलर काफी दमदार नजर आता है। यूट्यूब पर इसे अबतक 73 हजार से ज्‍यादा व्‍यूज मिले हैं। 
 

सोनम के अपोजिट हैं पूरब कोहली 

फ‍िल्‍म में सोनम कपूर के अपोजिट अभिनेता पूरब कोहली (Purab Kohli) नजर आएंगे। वह ओटीटी पर ‘आउट ऑफ लव' जैसी वेब सीरीज से चर्चा में रहे हैं। फ‍िल्‍म ब्‍लाइंड एक कोरियन क्राइम थ्रिलर का रीमेक है। सोनम कपूर आखिरी बार साल 2019 में ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और ‘द जोया फैक्‍टर' जैसी फ‍िल्‍मों में नजर आई थीं।  
 

कब रिलीज हो रही है ब्‍लाइंड 

ब्‍लाइंड का वर्ल्‍ड प्रीमियर 7 जुलाई को होने जा रहा है। फ‍िल्‍म में सोनम और पूरब के अलावा विनय पाठक, लिलेट दुबे, शुभम सराफ, लुसी आर्डेन और जावेद खान जैसे कलाकार हैं। फ‍िल्‍म का निर्देशन शोम मखीजा ने किया है, जबकि निर्माताओं में सुजॉय घोष, अविषेक घोष, ह्यूनवू थॉमस किम जैसे नाम शामिल हैं। 
 

कहां रिलीज होगी ब्‍लाइंड 

ब्‍लाइंड का वर्ल्‍ड प्रीमियर 7 जुलाई को होगा। इसे जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। फ‍िल्‍म को फ्री में स्‍ट्रीम किया जा सकेगा यानी जिस दिन यह रिलीज होगी, दर्शक उसी दिन सोनम कपूर को अभिनय करते हुए देख पाएंगे। 

क्‍या है ब्‍लाइंड की कहानी 

यह क्राइम-सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। ट्रेलर की शुरुआत में एक लड़की की किडनैपिंग दिखाई जाती है। फ‍िर होती है एंट्री सोनम कपूर की, जो पुलिस की भूमिका में नजर आए विनय पाठक को सीरियल किलर की जानकारी देती हैं। सोनम का किरदार देख नहीं सकता, लेकिन अपनी आसपास की हर हरकत को भांप सकता है। फ‍िल्‍म की कहानी यूरोप पर बेस्‍ड है। इसकी शूटिंग भी स्‍कॉटलैंड में की गई थी। खास यह है कि फ‍िल्‍म में सीरियल किलर का किरदार छुपा हुआ नहीं है। पूरब ने वह भूमिका निभाई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  2. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  3. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  4. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  5. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  6. सस्ते होने वाले हैं स्मार्टफोन? जानें क्या कहता है निर्मला सीतारमण का 2026 बजट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.