ब्लैक पैंथर 2 की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, भारत में इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म

ब्लैक पैंथर : वकंडा फॉरएवर साल 2022 की सुपरहीरो फिल्म है, जो मार्वल कॉमिक्स के कैरेक्टर ब्लैक पैंथर पर आधारित है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जनवरी 2023 14:40 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैक पैंथर : वकंडा फॉरएवर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा
  • ब्लैक पैंथर : वकंडा फॉरएवर 1 फरवरी को रिलीज होगी
  • फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 767.8 मिलियन डॉलर की कमाई की है

ब्लैक पैंथर : वकंडा फॉरएवर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 1 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।

Black Panther Ott Release : हॉलीवुड फ‍िल्‍म 'ब्लैक पैंथर : वकंडा फॉरएवर' के ओटीटी रिलीज की तारीख रिवील कर दी गई है। यह फिल्म साल 2018 में आई फिल्म ब्लैक पैंथर का सीक्वल है, जिसमें इसके आगे की कहानी को दिखाया गया है। जिन दर्शकों ने 'ब्लैक पैंथर : वकंडा फॉरएवर' को सिनेमाघरों में नहीं देखा उनके लिए बड़ी खबर है। यह फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ब्लैक पैंथर 2 के ओटीटी राइट्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने खरीद लिए हैं। इसे अलग-अलग भाषाओं और 4K रेजॉलूशन में रिलीज किया जाएगा। 
 
खुद डिज्‍नी प्‍लस ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि फिल्म ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 1 फरवरी से स्ट्रीम की जा सकेगी। यह फिल्म हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी। ब्लैक पैंथर 2 भारत में ऑनलाइन देखने के लिए आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी।
   

ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर की कहानी वकंडा के राजा की बहन शुरी के ईर्द-गिर्द घूमती है। शुरी को राजा को ठीक करने का काम सौंपा जाता है, जोकि बीमारी से मर रहा है। राजा दूसरे देशों द्वारा किए गए हमले से वकंडा की रक्षा करता है। क्या शुरी राजा को ठीक करने में सफल होती है। इसके लिए आप फिल्म ऑनलाइन देख सकते हैं।
Advertisement

ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर को 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स की काफी सराहना मिली थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 767.8 मिलियन डॉलर की कमाई की है। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी फिल्म बन गई है। ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर की IMDb रेटिंग पर 10 में से 7.2 है।
 
ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर साल 2022 की सुपरहीरो फिल्म है, जो मार्वल कॉमिक्स के कैरेक्टर ब्लैक पैंथर पर आधारित है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज किया गया था, जिसे दुनिया भर को लोगों ने खूब पसंद किया था।
Advertisement
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  4. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  5. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.