Bigg Boss 16 : मिर्जापुर के 'गुड्डू भैया' का साजिद खान पर फूटा गुस्सा, बाले बाहर निकालो उसे

कुछ दिनों पहले फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने साजिद खान के लिए सपोर्ट करते हुए बीच-बचाव करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2022 15:07 IST
ख़ास बातें
  • अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है
  • साजिद खान के लिए उन्होंने खुलकर विरोध जताया है
  • बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री होने के बाद से ही विवाद शुरू हो गया था

#MeToo movement के दौरान साजिद खान पर लगे थे यौन शोषण के गंभीर आरोप

Bigg Boss 16 अपने आप में ही एक कॉन्ट्रोवर्शिअल शो है जिसमें कंटेस्टेंट्स की लड़ाईयां और तीखे तेवर देखने को मिलते हैं। लेकिन इस बार का 16वां सीजन पहले दिन से ही विवादों में घिर गया। शो की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी साजिद खान की शो में एंट्री थी जो अभी भी खत्म नहीं हुई है। पहले दिन से ही साजिद को शो से निकाले जाने की मांग की जा रही है। इस दौरान कई एक्ट्रेसेज ने साजिद खान के शो में लिए जाने को लेकर अपना विरोध भी जताया है। इनमें मंदाना करीमी, शर्लिन चोपड़ा, रानी चटर्जी जैसे कई स्टार्स हैं। अब इस लिस्ट में एक्टर अली फजल का नाम भी जुड़ गया है। 

अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें साजिद खान के लिए उन्होंने खुलकर विरोध जताया है और उन्हें शो से बाहर निकालने की जोरदार मांग की है। पोस्ट में अली ने एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें साजिद खान का फोटो लगा है। पोस्टर में नीचे से लाइटर लगाकर आग लगाते दिखाया गया है। नीचे लिखा है (अंग्रेजी में)- एविक्ट साजिद खान फ्रॉम बिग बॉस नाउ। जिसका मतलब हिंदी में है- साजिद खान को अभी बिग बॉस से बाहर निकालो। यानि कि अली फजल ने साजिद को शो बाहर निकालने की खुली मांग की है।  

#MeToo movement के दौरान साजिद खान पर भी यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे थे। फिर जैसे ही बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री हुई, तभी से विवाद शुरू हो गया था। सोशल मीडिया पर उनको शो से बाहर निकाले की बात सामने आने लगी। इसके कुछ दिन बाद ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सूंचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र लिखकर साजिद को शो से बाहर करने की अपील कर डाली। 2018 में कुछ जर्नलिस्ट समेत लगभग 10 एक्सट्रेसेज ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। 

कुछ दिनों पहले फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने साजिद खान के लिए सपोर्ट करते हुए बीच-बचाव करने की कोशिश की थी। FWICE ने कहा था कि साजिद अपने आरोपों की सजा काट चुके हैं। उन पर एक साल के लिए बैन लगाया था जो 2019 में ही हट गया था। उन्हें अब कमाने-खाने का पूरा अधिकार है। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें शो से बाहर किए जाने की मांग उठ रही है। अब अली फजल ने भी इसके लिए कड़ा विरोध जताया है। अली फजल फिल्म मिर्जापुर में गुड्डु भैया के किरदार में नजर आए थे और यह किरदार काफी पसंद भी किया गया था। हाल ही में उन्होंने ऋचा चड्ढा के साथ शादी की है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.