• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss 16 से साजिद को बाहर निकालने के बचाव में उतरा FWICE, कहा उन्‍हें जीने कमाने का है अधिकार!

Bigg Boss 16 से साजिद को बाहर निकालने के बचाव में उतरा FWICE, कहा- उन्‍हें जीने-कमाने का है अधिकार!

Bigg Boss 16 : पत्र में कहा गया है कि साजिद POSH कमिटी के परीक्षणों से गुजरे हैं। उन्‍हें सोशल मीडिया पर भी अपमानित होना पड़ा। उन्‍होंने अपनी सजा पूरी की है। उन्‍हें दोबारा से सजा नहीं दी जा सकती।

Bigg Boss 16 से साजिद को बाहर निकालने के बचाव में उतरा FWICE, कहा- उन्‍हें जीने-कमाने का है अधिकार!

Bigg Boss 16 : मंत्री से अनुरोध किया गया है कि साजिद को शो में काम करने दिया जाए। दिल्‍ली महिला आयोग की अपील पर कोई कार्रवाई ना की जाए।

ख़ास बातें
  • FWICE ने भी एक पत्र अनुराग ठाकुर को लिखा है
  • पत्र में साजिद का बचाव किया गया है
  • कहा गया है कि उन्‍हें जीविका के लिए कमाने का अधिकार है
विज्ञापन
बिग बॉस (Bigg Boss 16) सीजन 16 में निर्माता साजिद खान की एंट्री के बाद से बवाल मचा हुआ है। ‘मीटू' (MeToo) कैंपेन के दौरान कई अभिनेत्रियों ने उनपर यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद साजिद पर एक साल के लिए बैन लगा दिया था। बैन 2018 में लगाया गया था और साजिद फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री से दूर हो गए। अब जाकर उनकी एंट्री बिग बॉस में हुई है। तमाम सेलिब्र‍िटी और दर्शक शो में उनकी एंट्री के खिलाफ हैं। वो साजिद को शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। दिल्‍ली महिला आयोग की ओर से भी सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखा गया है। पत्र में साजिद को शो से हटाने की मांग की गई है। अब ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' (FWICE) ने भी एक पत्र अनुराग ठाकुर को लिखा है और साजिद का बचाव किया है।    

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, FWICE की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि भारतीय फिल्म और टेलीविजन निदेशक संघ (IFTDA) को साजिद के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद उन पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। पत्र में कहा गया है कि साजिद खान ने जांच में सहयोग किया और POSH कमिटी का फैसला माना। उन पर लगे बैन की अवधि के दौरान FWICE साजिद के व्यवहार से संतुष्ट था। सजा का एक साल पूरा होने के बाद FWICE ने साजिद से प्रतिबंध हटा दिया था। FWICE ने कहा है कि साजिद खान ने जीविका चलाने के लिए बिग बॉस में एंट्री ली है। 

पत्र में कहा गया है कि साजिद POSH कमिटी के परीक्षणों से गुजरे हैं। सोशल मीडिया समेत बाकी प्लेटफॉर्म्‍स पर भी उन्‍हें अपमानित होना पड़ा। उन्‍होंने अपनी सजा पूरी की है। ऐसे में उन्‍हें दोबारा से सजा नहीं दी जा सकती। उन्‍हें अपनी जीविका कमाने का पूरा अधिकार है। पत्र में सूचना प्रसारण मंत्री से अनुरोध किया गया है कि साजिद को शो में काम करने दिया जाए। दिल्‍ली महिला आयोग की अपील पर कोई कार्रवाई ना की जाए। 

गौरतलब है कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक ट्वीट में कहा था, "#MeToo movement के दौरान 10 महिलाओं ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ये सभी शिकायतें उनकी विकृत मानसिकता का सबूत देती हैं। अब इनको बिग बॉस में जगह दी गई है, जो कि गलत है। मैंने @ianuragthakur को लिखा है कि उन्हें इस शो से बाहर किया जाए।"
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »