Baap Of All Films में कुछ ऐसे दिखाई देंगे सनी देओल, संजय दत्त, मिथुन और जैकी

Baap Of All Films में 80 के दशक के पॉपुलर हीरो सनी देओल (Sunny Deol), संजय दत्त (Sanjay Dutt), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) मुख्य किरदार निभाते दिखाई देंगे।

Baap Of All Films में कुछ ऐसे दिखाई देंगे सनी देओल, संजय दत्त, मिथुन और जैकी

Baap Of All Films का फर्स्ट लुक सामने आया है

ख़ास बातें
  • चारों वेटरन एक्टर्स धमाकेदार एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार
  • 'बाप ऑफ ऑल फिल्म्स' की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है
  • सभी सितारों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया फर्स्ट लुक
विज्ञापन
80 के दशक के पॉपुलर हीरो सनी देओल (Sunny Deol), संजय दत्त (Sanjay Dutt), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) जल्द एक साथ 'Baap Of All Films' में दिखाई देंगे। फैंस के बीच खलबली मचाने के लिए फिल्म के चारों सितारों का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस बहुत खुश नजर आ रहे हैं। चारों वेटरन एक्टर्स धमाकेदार एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 'बाप ऑफ ऑल फिल्म्स' की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

Sanjay Dutt के साथ-साथ फिल्म से जुड़े सभी सितारों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपनी अपकमिंग फिल्म Baap of All Films में मौजूद सभी एक्टर्स का फर्स्ट लुक शेयर किया है। तस्वीर के सामने आते ही फिल्म के साथ-साथ सनी देओल, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती के चर्चे सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं।

संजय दत्त ने फिल्म के पहले लुक को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, "बाप ऑफ ऑल फिल्म्स. शूट धमाल, दोस्ती बेमिसाल"। फिल्म के पहले पोस्टर में आप सनी देओल, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती को कैमरे की तरफ देखकर इंटेंस लुक देते हुए देख सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक्शन से भरी होगी। सभी एक्टर्स के लुक से भी ऐसा ही लगता है।
 
जहां एक ओर मिथुन चक्रवर्ती हाफ स्लीव्स की लेदर जैकेट पहने, सर पर कैप लगाए और माथे पर तिलक के साथ गले में मफलर डाले बैठे हैं, तो सनी देओल ऑरेंज-व्हाइट कैदी वाली ड्रेस, लंबे बाल और माथे पर सफेद पट्टी बांधे दिख रहे हैं। तीसरा लुक संजय दत्त का है, जो सनी के कंधे पर हाथ रखे बैठे हैं। जैकी श्रॉफ खाकी प्रिंट जैकेट, हाई हील्स लेदर शूज के साथ टपोरी लुक में दिख रहे हैं। 

हालिया खबरों की मानें तो फिल्म को जी स्टूडियोज के साथ मिलकर अहमद खान प्रोड्यूस करने वाले हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , baap of all films
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »