Hotstar को दूसरा बड़ा झटका! Jio Cinema पर देख सकेंगे HBO और वॉर्नर ब्रदर्स की फ‍िल्‍में-शोज

Jio Cinema : Viacom 18 और वार्नर के साथ हुए समझौते के बाद एचबीओ और वॉर्नर ब्रदर्स का कंटेंट जियो सिनेमा ऐप पर उपलब्‍ध होगा। इस कंटेंट में पॉपुलर हैरी पॉटर सीरीज भी शामिल है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2023 17:32 IST
ख़ास बातें
  • Viacom 18 ने HBO और Warner के साथ कर ली डील
  • जियो सिनेमा पर देखा जा सकेगा एचबीओ का कंटेंट
  • हाालांकि इसकी डेट अभी फाइनल नहीं हुई है

आईपीएल (IPL 2023) को ओटीटी (OTT) पर लाइव टेलिकास्‍ट कर रहे जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

Photo Credit: HBO

इस साल 31 मार्च के बाद से HBO ने अपना कंटेंट डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार (Disney Plus Hotstar) से हटा लिया था। इसने उन लोगों को बड़ा झटका दिया, जो HBO का पॉपुलर कंटेंट जैसे- ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन' और ‘लास्‍ट ऑफ अस' आदि देख रहे थे। ओटीटी का लुत्‍फ उठाने वाले जो भी लोग HBO का कंटेंट फ‍िर से देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए गुड न्‍यूज है। अब HBO के साथ-साथ Warner का कंटेंट भी दर्शकों के लिए आ रहा है। सबकुछ देखा जा सकेगा जियो सिनेमा पर।  आईपीएल (IPL 2023) को ओटीटी (OTT) पर लाइव टेलिकास्‍ट कर रहे जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। खबरों के अनुसार, रिलायंस की सब्सिडरी Viacom 18 ने HBO और Warner के साथ एक डील कर ली है। 

रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि Viacom 18 और वार्नर के साथ हुए समझौते के बाद एचबीओ और वॉर्नर ब्रदर्स का कंटेंट जियो सिनेमा ऐप पर उपलब्‍ध होगा। इस कंटेंट में पॉपुलर हैरी पॉटर सीरीज भी शामिल है। 

एजेंसी ने दो सोर्सेज के हवाले से यह जानकारी दी है। सूत्रों ने यह नहीं बताया है कि डील कितने में फाइनल हुई।  पहले सोर्स के मुताबिक, यह पार्टनरशिप एक्‍सक्‍लूसिव होगी यानी वार्नर का ज्‍यादातर कंटेंट भारत में अब जियो सिनेमा ऐप पर ही देखा जा सकेगा। वार्नर इसे जियो के प्रतिद्वंदियों मसलन- प्राइम वीडियो, हॉटस्‍टार, नेटफ्लिक्‍स आदि से शेयर नहीं कर पाएगी। सोर्स के रॉयटर्स को बताया कि इस डील के बाद जियो सिनेमा ऐप भारत में एचबीओ और वार्नर के कंटेंट का ठिकाना बन जाएगा। 

दोनों ही कंपनियों ने इस मामले में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कहा जा रहा है कि इस डील के बाद जियो सिनेमा ऐप पर हजारों घंटे का पॉपुलर कंटेंट आ सकता है, हालांकि इसकी टाइमलाइन का अभी पता नहीं है। जियो सिनेमा ने हॉटस्‍टार को दूसरा झटका दिया है। पहले 2023 से 2027 तक के लिए आईपीएल के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल किए और अब एचबीओ का कंटेंट हॉटस्‍टार की जगह जियो सिनेमा पर दिखाई देगा। 

गौरतलब है कि जियो सिनेमा ऐप तेजी से लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है। हाल में जियो ने बताया है कि मोबाइल और कनेक्टेड टीवी पर जियो-सिनेमा द्वारा की जा रही डिजिटल स्ट्रीमिंग, टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के मुकाबले तीन गुना अधिक IPL दर्शकों तक पहुंच रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जाने
  3. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 सीरीज की कीमत हुई लॉन्च से पहले लीक, टिप्सटर ने किया खुलासा
  2. छोटा सा गैजेट आपकी घड़ी को बना देगा मिनी स्मार्टफोन, यहां जानें इसका प्राइस
  3. SIR Deleted List जारी, वोटर लिस्ट से कट गया नाम? घर बैठे ऐसे करें चेक
  4. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
  5. 5G का भारत में तेजी से विस्तार, 99% जिलों में पहुंचा हाई स्पीड नेटवर्क, गांवों में लगे 24 हजार मोबाइल टावर
  6. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जानें सब कुछ
  7. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  9. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  10. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.