• होम
  • फ़ोटो
  • IPL के अलावा Jio Cinema में फ्री देखें ये 10 सुपरहिट फ‍िल्‍में

IPL के अलावा Jio Cinema में फ्री देखें ये 10 सुपरहिट फ‍िल्‍में

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • IPL के अलावा Jio Cinema में फ्री देखें ये 10 सुपरहिट फ‍िल्‍में
    1/11

    IPL के अलावा Jio Cinema में फ्री देखें ये 10 सुपरहिट फ‍िल्‍में

    IPL 2023 का रोमांच बढ़ता जा रहा है। ओटीटी पर आईपीएल 2023 को लाइव टेलिकास्‍ट कर रहे जियाे सिनेमा (Jio Cinema) को करोड़ों लोग स्‍ट्रीम कर रहे हैं। Tata IPL के सभी मैचों को Jio Cinema पर फ्री में देखा जा सकता है, लेकिन इस प्‍लेटफॉर्म पर कई सुपरहिट फ‍िल्‍में भी मुफ्त में उपलब्‍ध हैं। हम आपको उन 10 सुपरहिट फ‍िल्‍मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्‍हें जियो स‍िनेमा पर फ्री में देखा जा सकता है।
  • अंधाधुन (Andhadhun)
    2/11

    अंधाधुन (Andhadhun)

    आयुष्‍मान खुराना और तब्‍बू की मुख्‍य भूमिका वाली फ‍िल्‍म अंधाधुन को जियो सिनेमा पर फ्री में देखा जा सकता है। साल 2018 में रिलीज हुई इस फ‍िल्‍म को श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया था। फ‍िल्‍म में राधिका आप्टे भी हैं। यह एक ब्‍लैक कॉमिडी और क्राइम थ्रिलर है। आयुष्‍मान खुराना ने फ‍िल्‍म में पियानो बजाने वाले का रोल किया है। वह अनजाने में एक पूर्व फ‍िल्म ऐक्‍टर के मर्डर में उलझ जाते हैं। इस फ‍िल्‍म ने काफी सुर्खियां बटोरी थी और बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छा कारोबार किया था। रिपोर्टों के अनुसार, 32 करोड़ के बजट में बनी अंधाधुन ने करीब 456 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
  • ओएमजी (OMG)
    3/11

    ओएमजी (OMG)

    ओएमजी (ओ माय गॉड!) साल 2012 में रिलीज हुई सुपरहिट फ‍िल्‍म है। इसे भी जियो सिनेमा पर फ्री में देखा जा सकता है। फ‍िल्‍म में अक्षय कुमार, परेश रावल और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार हैं। इसे उमेश शुक्ला ने डायरेक्‍ट किया था। रिपोर्टों के अनुसार, 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी ओएमजी ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 100 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर डाली थी। आलोचकों ने भी फ‍िल्‍म को काफी पसंद किया था।
  • दसवीं (Dasvi)
    4/11

    दसवीं (Dasvi)

    अभ‍िषेक बच्‍चन और यामी गौतम के लीड रोल से सजी फ‍िल्‍म दसवी को जियो सिनेमा पर मुफ्त में देखा जा सकता है। साल 2022 में आई इस फ‍िल्‍म ने सीधे ओटीटी का रुख किया था। यह फ‍िल्‍म नेटफ्लिक्‍स पर भी उपलब्‍ध है, लेकिन वहां फ्री नहीं है। फ‍िल्‍म ने अभिषेक बच्‍चन ने एक अशिक्षित राजनेता की भूमिका निभाई है, जो जेल में रहते हुए 10वीं करना चाहता है। फ‍िल्‍म को समीक्षकों का मिला-जुला रेस्‍पॉन्‍स मिला था। अभ‍िषेक बच्‍चन के अभियन की काफी तारीफ हुई थी।
  • दृश्‍यम (Drishyam)
    5/11

    दृश्‍यम (Drishyam)

    अजय देवगन की फ‍िल्‍म दृश्‍यम को कौन भूल सकता है। यह ऐसी फ‍िल्‍म है, जिसे बार-बार देखने का मन करता है। साल 2015 में रिलीज हुई दृश्‍यम को जियो सिनेमा पर फ्री में देखा जा सकता है। निशिकांत कामत के निर्देशन वाली इस थ्रिलर-ड्रामा में श्रिया सरन और तब्बू भी लीड रोल में हैं। तब्‍बू एक पुलिस ऑफ‍िसर की भूमिका में हैं, जिनके बेटे का मर्डर हो जाता है। उन्‍हें लगता है कि हत्‍या विजय सलगांवकर (अजय देवगन) ने की है, लेकिन सबूत नहीं मिलता। लाश ही नहीं मिलती। बताया जाता है कि 38 करोड़ के बजट वाली इस फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर लगभग 147 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • स्‍त्री (Stree)
    6/11

    स्‍त्री (Stree)

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के लीड रोल से सजी फ‍िल्‍म स्‍त्री, जियो सिनेमा पर फ्री में देखी जा सकती है। साल 2018 में आई यह फ‍िल्‍म सुपरहिट रही थी। 14 करोड़ के बजट वाली इस फ‍िल्‍म ने 180 करोड़ से ऊपर का कारोबार किया था। फ‍िल्‍म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी जैसे ऐक्‍टर भी हैं। फ‍िल्‍म को अमर कौशिश ने डायरेक्‍टर किया था। खास यह है कि स्‍त्री 2 भी आ रही है। फ‍िल्‍म 2024 में रिलीज होगी।
  • बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani)
    7/11

    बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani)

    संजय लीला भंसाली की फ‍िल्‍म बाजीराव मस्तानी भी जियो सिनेमा पर मुफ्त में देखी जा सकती है। फ‍िल्‍म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्‍य भूमिका में हैं। 2015 में रिलीज हुई इस फ‍िल्‍म ने 350 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार किया था। प्रियंका चोपड़ा भी इस फ‍िल्‍म में हैं। उन्‍होंने बाजीराव की पहली पत्नी का किरदार न‍िभाया है। यह मराठा युग की प्रेम कहानी है। फ‍िल्‍म को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों ने भी पसंद किया था।
  • तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (Tanu Weds Manu Returns)
    8/11

    तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (Tanu Weds Manu Returns)

    कंगना रनौत की बेहतरीन अदाकारी से सजी तनु वेड्स मनु रिटर्न्स को जियो सिनेमा पर फ्री में स्‍ट्रीम किया जा सकता है। यह तनु वेड्स मनु का सीक्‍वल है, जो साल 2011 में आई और सुपरहिट रही थी। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में भी आर माधवन लीड रोल में हैं। फ‍िल्म वहीं से शुरू होती है, जहां तनु वेड्स मनु खत्‍म हुई थी। पति-पत्‍नी के रूप में कंगना और माधवन के बीच खूब कलह होती है। दोनों लंदन से भारत आते हैं। अलग-अलग रहते हैं। मनु की जिंदगी में तनु जैसी लड़की के आने से कहानी नया मोड़ लेती है।
  • सिंघम रिटर्न्‍स (Singham Returns)
    9/11

    सिंघम रिटर्न्‍स (Singham Returns)

    सिंघम रिटर्न्‍स भी सुपरहिट फ‍िल्‍म सिंघम का सीक्‍वल है। साल 2014 में आई इस फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 200 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कमाई की थी। रोहित शेट्टी की बनाई इस फ‍िल्‍म में अजय देवगन मुख्‍य भूमिका में हैं। इसे भी जियो सिनेमा पर फ्री में स्‍ट्रीम किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘सिंघम अगेन' के नाम से मेकर्स एक और फ‍िल्‍म की तैयारी कर रहे हैं, जो अगले साल रिलीज हो सकती है। ऐसे में आपको सिंघम रिटर्न्‍स देख लेनी चाहिए।
  • स्‍पेशल 26 (Special 26)
    10/11

    स्‍पेशल 26 (Special 26)

    स्पेशल 26 रिलीज हुई थी साल 2013 में। फ‍िल्‍म का निर्देशन किया था नीरज पांडे ने। फ‍िल्म में अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, जिमी शेरगिल, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार हैं। फ‍िल्‍म की कहानी एक ऐसे ग्रुप की है, जो नकली सीबीआई अधिकारी बनकर जगह-जगह रेड डालता है और सारा माल लेकर उड़ जाता है। इस फ‍िल्‍म को काफी सराहना मिली थी। दर्शकों ने भी फ‍िल्‍म को पसंद किया था।
  • पि‍हू (Pihu)
    11/11

    पि‍हू (Pihu)

    जियो सिनेमा पर कई ऐसी फ‍िल्‍में भी हैं, जो लीक से हटकर लेकिन अलग हैं। इनमें कोई नामचीन चेहरे तो नहीं, लेकिन दमदार कहानी है। पिहू ऐसी ही एक फ‍िल्‍म है। साल 2018 में आई थी। विनोद कापड़ी ने इसे डायरेक्‍ट किया था। 50 लाख रुपये के बजट में बनी फ‍िल्‍म ने ढाई करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार किया था। फ‍िल्‍म की कहानी 2 साल की एक बच्‍ची पर केंद्रित है, जो अपने घर के अंदर फंस जाती है। तस्‍वीरें, जियो सिनेमा से।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »