Amazon Prime Video की बिजनेस रिएलिटी सीरीज के लिए केंद्र सरकार के साथ पार्टनरशिप

इसके लिए केंद्र सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर के कार्यालय के साथ पार्टनरशिप की गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जुलाई 2023 18:47 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में तीन प्रमुख इनवेस्टर्स भी शामिल होंगे
  • इसमें आंत्रप्रेन्योर्स के कारोबार से जुड़े स्किल्स का परीक्षण किया जाएगा
  • दुनिया में भारत स्टार्टअप्स के बड़े मार्केट्स में से एक है

इस सीरीज का जल्द ही प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा

लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस Prime Video ने बिजनेस रिएलिटी सीरीज 'मिशन स्टार्ट अब' की घोषणा की है। इसके लिए केंद्र सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर के कार्यालय के साथ पार्टनरशिप की गई है। इस सात एपिसोड की सीरीज में ऐसे उभरते हुए आंत्रप्रेन्योर्स को दिखाया जाएगा जिनका फोकस सामाजिक-आर्थिक बदलाव पर असर डालने की क्षमता रखने वाले इनोवेशंस पर है। 

इस सीरीज में ये आंत्रप्रेन्योर्स अपने कारोबार को बढ़ाने और इसके लिए फंडिंग हासिल करने से जुड़ी चुनौतियों का सामना करेंगे। इस बारे में  Prime Video ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, "दुनिया के सबसे बड़े और सबसे चुनौतीपूर्ण स्टार्टअप इकोसिस्टम्स में से भारत में है। देश में बनी इस सीरीज में तीन प्रमुख इनवेस्टर्स भी शामिल होंगे जो भारत के अगले यूनिकॉर्न की खोज करेंगे।" इस बिजनेस रिएलिटी सीरीज को तैयार किया जा रहा है और इसका जल्द ही प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा। इस बारे में केंद्र सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर, Ajay Kumar Sood ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि इससे देश में निचले स्तर पर इनोवेटर्स को सीखने के बहुत मौके मिलेंगे। इस सीरीज में मजबूत स्टार्टअप को बनाने और सही इनवेस्टर्स को लाने पर महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।" 

प्राइम वीडियो के कंट्री डायरेक्टर,  Sushant Sreeram ने बताया कि प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर के कार्यालय और प्राइम वीडियो के बीच यह कोलेब्रेशन इस वर्ष की शुरुआत में इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री के साथ Amazon के समझौते से शुरू हुई यात्रा में एक अन्य उपलब्धि है। इसका उद्देश्य देश की इकोनॉमी में इस तरह की सीरीज के जरिए से योगदान देना है। इस सीरीज में शुरुआती स्तर के 10 फाउंडर्स के कारोबार से जुड़े स्किल्स का परीक्षण किया जाएगा। एक प्राइवेट टेलीविजन नेटवर्क पर प्रसारित होने वाली इस तरह की स्टार्टअप्स से जुड़ी सीरीज 'शार्क टैंक' को काफी पसंद किया जाता है। 

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री Alia Bhatt भी इस मौके पर मौजूद थी। आलिया ने कहा कि 'मिशन स्टार्ट अब' में देश के बढ़ते हुए स्टार्टअप इकोसिस्टम पर बड़ा असर डालने की क्षमता है। उनका कहना था, "अच्छे आइडिया और महत्वाकांक्षी युवा कारोबारियों की बड़ी संख्या है। हालांकि, ऐसे आइडिया को वास्तविकता में तब्दील करने, सही टीम बनाने, सही मेंटर्स को खोजने और फंडिंग जुटाने में एक विशेष प्रकार की प्रतिबद्धता की जरूरत होती है।" 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  2. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  4. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  5. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  6. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  7. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  9. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  10. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.