पृथ्वीराज के बाद अब अक्षय कुमार मराठी फिल्म में निभाएंगे छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका, देखें फर्स्ट लुक

इस फ‍िल्‍म की घोषणा के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 नवंबर 2022 21:14 IST
ख़ास बातें
  • छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार
  • फ‍िल्‍म का फर्स्‍ट लुक रिलीज कर दिया गया है
  • पृथ्‍वीराज राज चौहान का किरदार भी निभा चुके हैं अक्षय कुमार

मीडिया से बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा कि यह फ‍िल्‍म उनके लिए बेहद खास है। खुद राज ठाकरे ने उन्‍हें यह किरदार निभाने के लिए कहा था।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फ‍िल्‍में इस साल बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कमाल नहीं दिखा पाई हैं। हालांकि उनकी नई फ‍िल्‍मों का ऐलान खूब हो रहा है। अक्षय की एक और फ‍िल्‍म का ऐलान किया गया है। यह एक मराठी फ‍िल्‍म होगी, जिसमें अक्षय, छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फ‍िल्‍म को महेश मांजरेकर के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है। फ‍िल्‍म में अक्षय कुमार के अलावा उत्कर्ष शिंदे, विशाल और जय दुधाने भी भूमिका निभाएंगे। याद रहे कि अक्षय कुमार इस साल यशराज फ‍िल्‍म्‍स की “पृथ्‍वीराज” में पृथ्‍वीराज चौहान के किरदार में नजर आए थे, लेकिन यह फ‍िल्‍म बड़े पर्दे पर कमाल नहीं दिखा पाई। 

दिवाली पर रिलीज हुई अक्षय की फ‍िल्‍म रक्षाबंधन से बड़ी हिट की उम्‍मीदें थीं, लेकिन वह फ‍िल्‍म भी टिकट खिड़की पर चलते बनी। हाल में आई राम सेतु को लेकर काफी बज क्रिएट किया गया था। यह फ‍िल्‍म भी कोई कमाल नहीं कर पाई है। अब अक्षय की जिस नई फ‍िल्‍म का ऐलान किया गया है, उसका टाइटल है- 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात'। यह अक्षय की पहली मराठी फ‍िल्‍म होगी। फ‍िल्‍म 7 मराठी वीरों पर बेस्‍ड होगी। 
 

छत्रपित शिवाजी का किरदार अक्षय कुमार निभाएंगे। बाकी अभिनेता भी अलग-अलग वीरों का किरदार निभाएंगे। ध्‍यान देने वाली बात है कि इस फ‍िल्‍म की घोषणा के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे भी मौजूद थे। उनके साथ अक्षय कुमार और महेश मांजरेकर भी स्‍टेज पर मौजूद थे। फिल्म का फर्स्‍ट लुक भी लॉन्‍च कर दिया गया है, जिसमें अक्षय कुमार, छत्रपति शिवाजी बने हुए दिखाई दे रहे थे। 

मीडिया से बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा कि यह फ‍िल्‍म उनके लिए बेहद खास है। खुद राज ठाकरे ने उन्‍हें यह किरदार निभाने के लिए कहा था। देखना होगा कि अक्षय की मराठी फ‍िल्‍म सिनेमाघरों में किस तरह का प्रदर्शन करती है। अक्षय की फ‍िल्‍म राम सेतु की बात करें, तो उसका बजट 150 करोड़ रुपये बताया जाता है। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर फ‍िल्‍म ने अबतक करीब 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सिंगल चार्ज में 681 किमी रेंज वाली Tesla Model Y L Premium लॉन्च, 3 रो सीटिंग के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीम
  2. Oppo Find X9s हुआ 12GB RAM, 7025mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
  4. Vivo Y6t हुआ लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिंगल चार्ज में 681 किमी रेंज वाली Tesla Model Y L Premium लॉन्च, 3 रो सीटिंग के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत
  2. Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट
  3. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Oppo Find X9s हुआ 12GB RAM, 7025mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Oppo Watch X3 लॉन्च हुई, एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ 16 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  6. अपने फोन में कैसे खोजें अपना सिम नंबर, ये है आसान तरीका
  7. NoiseFit Diva Araya लग्जरी स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ खूबसूरत डिजाइन, जानें कीमत
  8. 40 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 8, जानें कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G vs Moto G35 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. ट्रैफिक, ट्रेन, फ्लाइट के शोर में भी कॉलिंग! Anker के नए हेडफोन 70 घंटे बैटरी, ANC के साथ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.