Adipurush : सोशल मीडिया पर उड़े ‘मजाक’ के बाद फ‍िल्‍म के निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्‍या कहा

Adipurush : सैफ अली खान के गेटअप की तुलना तो लोग बाबर, औरंगजेब जैसे आक्रांताओं से कर चुके हैं। फ‍िल्‍म के VFX को भी सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2022 16:22 IST
ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म के टीजर को लोगों ने औसत दर्जे का बताया है
  • इस पर निर्देशक ओम राउत ने कहा यह फ‍िल्‍म छोटी स्‍क्रीन के लिए नहीं
  • फ‍िल्‍म का मजा बड़ी स्‍क्रीन में आएगा

Adipurush : फ‍िल्‍म आदिपुरुष 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है।

भारतीय सिनेमा के बड़े प्रोजेक्‍ट्स में से एक और पौराणिक फैंटेसी फ‍िल्‍म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का अंबार लगा है। इस फ‍िल्‍म को रामायण पर बेस्‍ड बताया गया है, जिसमें अभिनेता प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन जैसे स्‍टार मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। जब से फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज हुआ है, तब से फ‍िल्‍म और उसके किरदारों की काफी आलोचना की जा रही है। सैफ अली खान के गेटअप की तुलना तो लोग बाबर, औरंगजेब जैसे आक्रांताओं से कर चुके हैं। फ‍िल्‍म के VFX को भी सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल कर रहे हैं।  

अभ‍िनेता प्रभास के फैंस समेत सिनेप्रेमियों ने फ‍िल्‍म के टीजर की आलोचना की है। इसे औसत दर्जे का बताया है। हालांकि फ‍िल्‍म के निर्देशक ओम राउत ने आदिपुरुष के टीजर का बचाव किया है। उन्‍होंने कहा है कि यह फ‍िल्‍म मोबाइल फोन स्क्रीन के लिए नहीं है, बल्कि इसका मजा बड़ी स्क्रीन पर लेने की जरूरत है।

एक मीडिया समूह से बातचीत में ओम राउत ने कहा कि वह आदिपुरुष के टीजर को मिली प्रतिक्रियाओं से निराश हैं। लेकिन हैरान नहीं। उन्‍होंने कहा कि यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए बनी है। ओम राउत ने यहां तक कहा कि अगर उनके पास कोई ऑप्‍शन होता तो वह कभी भी YouTube पर फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज नहीं करते। ओम राउत ने कहा कि टीजर को यूट्यूब (Youtube) पर रिलीज करना जरूरी था, ताकि वह ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे।

आदिपुरुष की कहानी रामायण के करीब है। फ‍िल्‍म में अभ‍िनेता प्रभास अयोध्या के राजा राघव के किरदार में हैं। इस फ‍िल्‍म में भी एक लंका है। राघव अपनी पत्नी जानकी को बचाने के लिए लंका पर हमला बोलते हैं। जानकी को लंका के राजा लंकेश ने अपहरण कर लिया था। आदिपुरुष 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। फ‍िल्‍म के टीजर ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन इसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। 
Advertisement

फ‍िल्‍म का बजट 500 करोड़ रुपये बताया जाता है। कहा जा रहा है कि इस फ‍िल्‍म के लिए प्रभास ने 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। सैफ अली खान को उनके रोल के लिए 12 करोड़ रुपये और कृति सेनन को 3 करोड़ रुपये मिले हैं। आदिपुरुष को 2D, 3D, 3D आईमैक्स में रिलीज किया जाएगा। करीब एक दर्जन भारतीय भाषाओं में यह फ‍िल्‍म सिनेमाघरों में दस्‍तक दे सकती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.