Zelio E Bikes ने भारत में लॉन्च किए 100 Km तक रेंज वाले 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 50,051 रुपये से शुरू

Zelio Eeva इलेक्ट्रिक स्कूटर के 60V/32AH लीड एसिड बैटरी पैक की कीमत 56,051 रुपये है। यह बैटरी पैक 55-60 किमी की रेंज का दावा करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अगस्त 2024 19:54 IST
ख़ास बातें
  • Zelio Eeva के 60V/32AH लीड एसिड बैटरी पैक की कीमत 56,051 रुपये है
  • Eeva Eco के 48V/32AH लीड एसिड पैक की कीमत 52,000 रुपये रखी गई है
  • Eeva ZX+ के 60V/32AH लीड एसिड वेरिएंट की कीमत 67,500 रुपये है

Eeva ZX+ के सबसे बड़े बैटरी पैक वेरिएंट की कीमत 90,500 रुपये है

Photo Credit: Zelio E Bikes

भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप, Zelio E Bikes ने नई ई-स्कूटर रेंज को लॉन्च किया है। इसमें तीन मॉडल - Eeva, Eeva Eco और Eeva ZX+ शामिल हैं। इनमें से टॉप-एंड मॉडल पांच बैटरी ऑप्शन में उपलब्ध है। बेस मॉडल में दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक मिलते हैं, जबकि सस्पेंशन का काम हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर द्वारा संभाला जाता है। वहीं, इको मॉडल में रियर में ड्रम ब्रेक और फ्रंट में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। टॉप-एंड मॉडल ZX+ है, जिसमें दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। चलिए सभी मॉडल्स के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Zelio Eeva इलेक्ट्रिक स्कूटर के 60V/32AH लीड एसिड बैटरी पैक की कीमत 56,051 रुपये है। यह बैटरी पैक 55-60 किमी की रेंज का दावा करता है। इसके 72V/32AH लीड एसिड की कीमत 58,551 रुपये है और यह 70 किमी की रेंज का दावा करता है। कंपनी का कहना है कि इसका 60V/38AH लीड एसिड बैटरी वेरिएंट 61,851 रुपये में उपलब्ध है, जो प्रति चार्ज 70-75 किमी की रेंज दे सकता है। सबसे लंबी रेंज के लिए इसे 72V/38AH लीड एसिड बैटरी पैक के साथ खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत 65,551 रुपये रखी गई है और यह 100 किमी की दूरी तय करने का दावा करता है। आखिर में एक 60V/30AH Li-Ion बैटरी वेरिएंट है, जिसकी कीमत 79,051 रुपये है, जो 80 किमी की रेंज देने का दावा करता है।

इसी प्रकार Eeva Eco में तीन बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। 48V/32AH लीड एसिड पैक की कीमत 52,000 रुपये रखी गई है, जो 50-60 किमी की रेंज का दावा करता है। इसके 60V/32AH लीड एसिड वेरिएंट की कीमत 54,000 रुपये है और यह 70 किमी की रेंज दे सकता है। अधिक महंगा वेरिएंट 60V/30AH Li-Ion बैटरी के साथ आता है, जिसकी कीमत 68,000 रुपये है, जो 100 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है।

Eeva ZX+ इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल भी पांच बैटरी ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसके 60V/32AH लीड एसिड वेरिएंट की कीमत 67,500 रुपये है, जो 55-60 किमी की रेंज देने का दावा करता है। 72V/32AH लीड एसिड की कीमत 70,000 रुपये है, जो प्रति चार्ज 70 किमी की रेंज दे सकता है। 60V/38AH लीड एसिड बैटरी पैक 70-75 किमी की रेंज का दावा करता है और इसकी कीमत 73,300 रुपये रखी गई है। 77,000 रुपये की कीमत में 72V/38AH लीड एसिड वेरिएंट आता है, जिसमें 100 किमी की रेंज का दावा किया गया है। आखिर में, 60V/30AH Li-Ion बैटरी वेरिएंट वेरिएंट है, जिसकी कीमत 90,500 रुपये है, जो प्रति चार्ज 80 किमी की दूरी तय करने में सक्षम बताया गया है।
Advertisement

वेनिला Eeva मॉडल में दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक, Eeva Eco में पीछे ड्रम और फ्रंट में डिस्क और ZX+ में दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक दिया गया है। इनमें एंटी-थेफ्ट अलार्म, रिवर्स गियर, पार्किंग स्विच, ऑटो रिपेयर स्विच, यूएसबी चार्जर और एक डिजिटल डिस्प्ले शामिल हैं। टॉप-एंड वेरिएंट में Zelio लेड एसिड और लिथियम-आयन बैटरी दोनों पर एक साल या 10,000 किलोमीटर की वारंटी का वादा कर रही है।
Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Zelio Electric Scooter, Zelio Eeva Eco, Zelio E Scooter
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.