Yamaha ने भारत में पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox E, जानें रेंज, फीचर्स

Aerox E को विशेषतौर पर भारतीय मार्केट के लिए डिवेलप किया है। यामाहा ने बताया है कि वह देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार करेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 नवंबर 2025 22:46 IST
ख़ास बातें
  • यह इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले Aerox का इलेक्ट्रिक वर्जन है
  • यामाहा ने बताया है कि वह देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार करेगी
  • कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में पांच इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में जापान की Yamaha Motor ने एंट्री की है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox E को पेश किया है। यह इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले Aerox का इलेक्ट्रिक वर्जन है। इसका डिजाइन भी समान है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Aerox E को विशेषतौर पर भारतीय मार्केट के लिए डिवेलप किया है। यामाहा ने बताया है कि वह देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार करेगी। हालांकि, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है। Aerox E में 9.4 kW की मोटर दी गई है जो 48 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 kWh का डुअल बैटरी वाला पैक दिया गया है। इसकी बैटरी बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हाई-एनर्जी सेल्स का इस्तेमाल करती है। 

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज 106 किलोमीटर की होने का दावा किया गया है। हालांकि, इसकी चार्जिंग के विकल्पों की जानकारी नहीं दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को डिटैच किया जा सकता है। यामाहा के Aerox E में तीन राइडिंग मोड - Standard, Eco और Power दिए गए हैं। इसके अलावा एक्सेलरेशन को बढ़ाने के लिए Boost फीचर है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कम जगह वाले क्षेत्रों में आसानी के लिए रिवर्स मोड भी है। Aerox E में पांच इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके सेफ्टी फीचर्स में सिंगल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल हैं। इसके अलावा एक स्मार्ट की सिस्टम दिया गया है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में Bajaj Auto ने पहला स्थान दोबारा हासिल किया है। इस मार्केट में TVS Motor का दूसरा स्थान है। अक्टूबर में Ather Energy ने अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स हासिल की है और इसे तीसरा स्थान मिला है। अक्टूबर में फेस्टिव डिमांड की वजह से इस सेगमेंट में बिक्री बढ़ी है। पिछले महीने बजाज ऑटो ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 29,567 यूनिट्स की बिक्री की है। TVS Motor की बिक्री 28,008 यूनिट्स की रही है। इस कंपनी का मार्केट शेयर 20.7 प्रतिशत का है। हाल ही में TVS Motor ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 'Orbiter' पेश किया था। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 150 किलोमीटर से कुछ अधिक है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.