सिंगल चार्ज में 835 किमी दौड़ने वाली Xiaomi YU7 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च, गजब के हैं सेफ्टी फीचर्स

Xiaomi ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Xiaomi YU7 को पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 मई 2025 12:08 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi YU7 के स्टैंडर्ड मॉडल में 96.3 kWh की बैटरी दी गई है।
  • Xiaomi YU7 के प्रो मॉडल में 96.3 kWh की बैटरी दी गई है।
  • Xiaomi YU7 के मैक्स मॉडल में 101.7 kWh की बैटरी दी गई है।

Xiaomi YU7 की रेंज 835 किलोमीटर है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Xiaomi YU7 को पेश कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक कार परफॉरमेंस और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है। सिंगल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक कार 835 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। YU7 की टॉप स्पीड 253 किमी प्रति घंटा है। यहां हम आपको Xiaomi YU7 के फीचर्स से लेकर रेंज और पावर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi YU7 Price


Xiaomi YU7 की ऑफिशियल स्तर पर कीमत जुलाई 2025 में होगी, क्योंकि यह इलेक्ट्रिक कार तभी उपलब्ध होगी। यह कार तीन कलर्स में आती है, जिसमें एमरल्ड ग्रीन, टाइटेनियम सिल्वर और लावा ऑरेंज शामिल हैं।


Advertisement
Xiaomi YU7 Battery, Range


Xiaomi YU7 तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक कार के स्टैंडर्ड मॉडल में 96.3 kWh की बैटरी दी गई है जो कि 835 किलोमीटर की CLTC रेंज प्रदान कर सकती है जो कि 100 kWh में आने वाली एसयूवी में अधिकतम है। वहीं प्रो मॉडल में 96.3 kWh की बैटरी दी गई है जो कि 4 व्हील ड्राइव के साथ 760 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। इसके अलवा मैक्स मॉडल में 101.7 kWh की बैटरी दी गई है जो कि 4 व्हील ड्राइव के साथ 770 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। चार्जिंग टेक्नोलॉजी 800V सिलिकॉन कार्बाइड प्लेटफॉर्म (897V पीक) का उपयोग करती है, जो 5.2C चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट करती है। इसकी बदौलत कार 12 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है और 15 मिनट के अंदर 620 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है।


Xiaomi YU7 Power, Specifications


YU7 हाइपरइंजन V6s प्लस से लैस है जो 690 PS की अधिकतम पावर और 528 NM का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे 22,000 rpm तक पहुंचा जा सकता है। इसकी बदौलत एसयूवी 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 3.23 सेकंड में पकड़ सकती है। इस ईवी की अधिकतम स्पीड 253 किमी प्रति घंटा है। इसके अलावा सेगमेंटेड मैग्नेटिक स्टील टेक्नोलॉजी मोटर एफिशिएंसी को बेहतर करती है, जिससे CLTC ड्राइविंग रेंज 4 किलोमीटर तक बढ़ जाती है।


Advertisement
Xiaomi YU7 Safety Features 


यह ईवी मोडेना प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, जिसकी बॉडी में 2200 MPa पर रेट किए गए अल्ट्रा-हाई-स्ट्रेंथ स्टील के साथ स्टील एल्यूमीनियम हाइब्रिड स्ट्रक्चर का उपयोग हुआ है। इस स्टील को 24 मिलियन से ज्यादा AI सिमुलेशन और 4,000 टेस्ट के जरिए तैयार किया गया है। 659 मिमी फ्रंट क्रंपल जोन, 1500 MPa अंडरबॉडी क्रॉसबीम, बुलेटप्रूफ बैटरी कोटिंग PVC से 10 गुना ज्यादा मजबूत है। यह 50 से ज्यादा C-NCAP और C-IASI क्रैश टेस्ट पास कर चुकी है, जिसमें 90 किमी/घंटा तक की रियर टक्कर शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो YU7 की लंबाई 4999 मिमी, चौड़ाई 1996 मिमी, ऊंचाई 1600 मिमी, व्हीलबेस 3000 मिमी, डिजाइन रेशियो 3:1 व्हील टू बॉडी, 2.1:1 व्हील टू ऊंचाई और 1.25:1 चौड़ाई से ऊंचाई है, जिससे यह स्लीक और स्पोर्टी फील देती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.