Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार ने मचाई धूम! लॉन्च के 24 घंटे के अंदर बिकी 88 हजार से ज्यादा यूनिट

Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 215,900 युआन (लगभग 24.90 लाख रुपये) है। यह कीमत चीन में Tesla Model 3 की कीमत से कम है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2024 17:08 IST
ख़ास बातें
  • SU7 EV को 28 मार्च को लॉन्च किया गया था
  • लॉन्च के मात्र 27 मिनट के अंदर कार को 50,000 लोगों द्वारा बुक किया गया
  • वहीं, लॉन्च के 24 घंटे के अंदर इसे 88,989 बुकिंग्स प्राप्त हुईं
भारत में अपने स्मार्टफोन और वियरेबल्स के लिए पॉपुलर चाइनीज टेक कंपनी Xiaomi ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 को लॉन्च किया था। चीन में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मार्केट तेजी से मजबूत हो रही है और BYD व Tesla जैसे सेगमेंट दिग्गज पहले ही मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत कर चुके हैं। हालांकि, कंपनी के सेल्स के आंकड़े बता रहे हैं कि चीन की जनता को Xiaomi पर EV के मामले में भी खासा भरोसा है। कंपनी ने जानकारी दी है कि कार को 28 मार्च को चीन में लॉन्च किए जाने के 24 घंटों के भीतर इसके 88 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिक गए थे।

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, Weibo पर Xiaomi ने SU7 इलेक्ट्रिक सेडान की जबरदस्त पॉपुलेरिटी को लेकर प्रभावित करने वाले सेल्स नंबर शेयर किए। SU7 EV को 28 मार्च को लॉन्च किया गया था और कंपनी का कहना है कि इसके मात्र 27 मिनट के अंदर कार को 50,000 लोगों द्वारा बुक किया गया। इतना ही नहीं, लॉन्च के 24 घंटे के अंदर इसे 88,989 बुकिंग्स प्राप्त हुईं। SU7 के लिए कहा जा रहा है कि यह चीन में Tesla और BYD को टक्कर देने के लिए तैयार की गई है, क्योंकि इसमें दमदार परफॉर्मेंस के साथ लॉन्ग रेंज का वादा किया गया है।
Advertisement

Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 215,900 युआन (लगभग 24.90 लाख रुपये) है। यह कीमत चीन में Tesla Model 3 की कीमत से कम है। Xiaomi SU7 EV चार वेरिएंट में आती है, जिसमें एक एंट्री-लेवल वेरिएंट, एक प्रो वेरिएंट, एक मैक्स वेरिएंट और एक लिमिटेड फाउंडर एडिशन है। 

SU7 फोर-डोर सेडान है, जिसकी लंबाई 4,997 mm, चौड़ाई 1,963 mm, ऊंचाई 1,455 mm, व्हीलबेस 3,000 mm है। इसमें 19 इंच मिशेलिन एलॉय व्हील मिलते हैं। शाओमी इलेक्ट्रिक सेडान का टॉप-एंड मैक्स एडिशन 265 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। यह सिर्फ 2.78 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। रेंज को लेकर कंपनी दावा करती है कि SU7 फुल चार्ज पर 810 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसमें ड्यूल मोटर, 4-व्हील ड्राइव पावरट्रेन के साथ लिमिटेड फाउंडर्स एडिशन सिर्फ 1.98 सेकंड में लगभग 986 बीएचपी की पावर और 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है।
Advertisement

Xiaomi SU7 में CATL से प्राप्त दो साइज की बैटरी हैं। एंट्री-लेवल वेरिएंट में 73.6 kWh बैटरी पैक मिलता है। टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट में 101 kWh बैटरी पैक मिलता है। ब्रांड के अनुसार, बैटरी एक बार चार्ज करने पर कम से कम 700 किलोमीटर की रेंज देगी। ईवी निर्माता द्वारा अगले साल एक बड़ा 150 kWh बैटरी पैक लॉन्च करने की भी उम्मीद है जो 1,200 किमी की रेंज देने का वादा करता है। यह इलेक्ट्रिक सेडान अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है। Xiaomi का दावा है कि इसका 486V आर्किटेक्चर ईवी को सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग के साथ 350 किलोमीटर की रेंज प्रदान करने की अनुमति दे सकता है। यह एक बड़ा 871V आर्किटेक्चर भी प्रदान करता है जो ईवी को 15 मिनट की चार्जिंग में 510 किलोमीटर तक रेंज प्रदान करने में मदद कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi SU7, Xiaomi SU7 EV, Xiaomi SU7 Sales
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  8. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  9. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  5. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  6. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  10. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.