Xiaomi SU7 Recall: पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार में निकली बड़ी खामी! वापस बुलाई गईं 1.16 लाख यूनिट्स

सरकारी एजेंसी State Administration for Market Regulation के मुताबिक, यह रिकॉल इसलिए जरूरी हो गया क्योंकि सिस्टम Level 2 (L2) मानकों के हिसाब से अपेक्षित परफॉर्मेंस नहीं दे रहा था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 सितंबर 2025 11:02 IST
ख़ास बातें
  • सिस्टम Level 2 (L2) मानकों के हिसाब से अपेक्षित परफॉर्मेंस नहीं दे रहा था
  • इस समस्या को ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट से ठीक किया जाएगा
  • रिकॉल Xiaomi के लिए शॉर्ट टर्म में नकारात्मक असर डाल सकता है

Xiaomi का SU7 मॉडल Tesla Model 3 का सीधा राइवल माना जाता है

Photo Credit: Xiaomi

चीन की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी Xiaomi ने अपने पहले प्रोडक्शन मॉडल SU7 को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने घोषणा की है कि करीब 1,16,877 गाड़ियां रिकॉल की जाएंगी, जिन्हें फरवरी 2024 से अगस्त 2025 के बीच बनाया गया था। वजह है इनके ड्राइवर-असिस्टेंस सॉफ्टवेयर में खामी, जो सही तरीके से खतरे को पहचानने और ड्राइवर को समय पर अलर्ट देने में नाकाम हो रहा था। यह फैसला उस घटना के बाद लिया गया है जिसमें छह महीने पहले एक Xiaomi SU7 की वजह से जानलेवा एक्सीडेंट हुआ था।

सरकारी एजेंसी State Administration for Market Regulation के मुताबिक, यह रिकॉल इसलिए जरूरी हो गया क्योंकि सिस्टम Level 2 (L2) मानकों के हिसाब से अपेक्षित परफॉर्मेंस नहीं दे रहा था। Xiaomi ने कहा है कि इस समस्या को ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट से ठीक किया जाएगा, ताकि ग्राहकों को सर्विस सेंटर जाने की जरूरत न पड़े।

Advertisement

Xiaomi का यह कदम उस समय आया है जब चीन में ड्राइवर-असिस्टेंस और शुरुआती ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम्स पर सख्ती बढ़ाई गई है। मार्च 2025 में हुई एक दुर्घटना में SU7 ने ड्राइवर को सिर्फ दो सेकंड पहले ही स्टीयरिंग संभालने का अलर्ट दिया, लेकिन तब तक कार बैरियर से टकरा चुकी थी। इस हादसे ने इन सिस्टम्स की सुरक्षा और भरोसेमंद होने पर सवाल खड़े कर दिए।

SCMP की रिपोर्ट के बताती है कि इस मामले पर कंसल्टेंसी शंघाई मिंगलियांग ऑटो सर्विस के CEO चेन जिनझू ने कहा, “एक खराब ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम की वजह से रिकॉल जरूर कुछ लोगों को Xiaomi कार खरीदने से रोक सकता है। लेकिन यह भी दिखाता है कि कंपनी अपने प्रोडक्ट को लेकर पारदर्शी और गंभीर है।”

कथित तौर पर इंडस्ट्री एनालिस्ट्स का मानना है कि यह रिकॉल Xiaomi के लिए शॉर्ट टर्म में नकारात्मक असर डाल सकता है, लेकिन लंबे समय में इससे कंपनी की ब्रांड इमेज बेहतर हो सकती है। एक अधिकारी ने कहा, “रिकॉल करना मुश्किल फैसला होता है, लेकिन यह उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ाने का तरीका भी है।”

Advertisement

Xiaomi का SU7 मॉडल Tesla Model 3 का सीधा राइवल माना जाता है। अब तक 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स डिलीवर की जा चुकी हैं। वहीं, कंपनी की दूसरी कार YU7 SUV के लिए जबरदस्त डिमांड देखने को मिली है। Xiaomi की ओर से बुकिंग शुरू होते ही तीन मिनट में 2 लाख प्री-ऑर्डर्स मिलने का भी दावा किया जा चुका है।

Xiaomi कितनी गाड़ियां रिकॉल कर रहा है?

कंपनी ने घोषणा की है कि कुल 1,16,877 SU7 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स रिकॉल किए जाएंगे। ये सभी गाड़ियां फरवरी 2024 से अगस्त 2025 के बीच बनाई गई थीं।

रिकॉल की वजह क्या है?

रिकॉल का कारण ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम में खामी है। यह सिस्टम कुछ स्थितियों में सही तरीके से खतरे को पहचानने और ड्राइवर को अलर्ट करने में सक्षम नहीं था।

Advertisement

इस खामी को कैसे ठीक किया जाएगा?

Xiaomi ने कहा है कि समस्या को ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट से ठीक किया जाएगा। यानी गाड़ियों के मालिकों को सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी।

यह रिकॉल कब तक होगा?

सरकार और कंपनी दोनों ने मिलकर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। अपडेट्स आने वाले हफ्तों में सभी प्रभावित वाहनों तक पहुंचा दिए जाएंगे।

क्या सभी SU7 मॉडल प्रभावित हैं?

नहीं। केवल वे गाड़ियां जो 6 फरवरी 2024 से 30 अगस्त 2025 के बीच बनी हैं, इस रिकॉल में शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.