चाइनीज कंपनी Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार मचा रही है धूम! जून में बिकीं 10 हजार EV कार

जून महीने में Xiaomi SU7 की 10,000 यूनिट्स बिकी हैं। इतना ही नहीं, कंपनी को जुलाई महीने के लिए भी इसी तरह की परफॉर्मेंस की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जुलाई 2024 16:52 IST
ख़ास बातें
  • जून महीने में Xiaomi SU7 की 10,000 यूनिट्स बिकी हैं
  • कंपनी को जुलाई महीने के लिए भी इसी तरह की परफॉर्मेंस की उम्मीद है
  • Xiaomi SU7 की मई महीने में केवल 8,630 यूनिट्स डिलीवर की गई थी

Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 215,900 युआन (लगभग 24.90 लाख रुपये) है

Photo Credit: Xiaomi

चाइनीज टेक्नोलॉजी ग्रुप, Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार - Xiaomi SU7 अपने घरेलू बाजार में तेजी से पॉपुलर हो रही है। ऐसा हम नहीं कह रहें, बल्कि लॉन्च के बाद से लगातार बढ़ रही इसकी बिक्री के नबंर बता रहे हैं। भारत की तुलना में चीन की इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मार्केट तेजी से मजबूत हो रही है और BYD व Tesla जैसे EV दिग्गज पहले ही मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत कर चुके हैं। हालांकि, कंपनी के सेल्स के आंकड़े बता रहे हैं कि चीन की जनता Xiaomi SU7 EV को पसंद कर रहे हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि जून महीने में Xiaomi SU7 की 10,000 यूनिट्स बिकी हैं। इतना ही नहीं, कंपनी को जुलाई महीने के लिए भी इसी तरह की परफॉर्मेंस की उम्मीद है।

Xiaomi ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट में बताया कि जून महीने में Xiaomi SU7 की 10,000 यूनिट्स बिकी हैं। कंपनी ने अपने पोस्ट में लिखा, (अनुवादित) "जून 2024 में, Xiaomi SU7 की डिलीवरी वॉल्यूम 10,000 यूनिट्स से बढ़ी!" Xiaomi ने इसी तरह की परफॉर्मेंस की उम्मीद जुलाई महीने के लिए भी जताई है। अपने पोस्ट में इसने आगे लिखा, :"जुलाई में डिलीवरी वॉल्यूम अभी भी 10,000 यूनिट से अधिक रहेगा। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद!" 
Advertisement

बता दें कि Xiaomi SU7 की मई महीने में केवल 8,630 यूनिट्स डिलीवर की गई थी और यह आंकड़ा अप्रैल महीने में और कम, यानी 7,058 यूनिट्स था। ऐसे में निश्चित तौर पर SU7 इलेक्ट्रिक सेडान धीरे-धीरे बेहतर परफॉर्मेंस की ओर बढ़ रही है। कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी थी कि डिलीवरी वॉल्यूम बढ़ाने के लिए जून में डबल-शिफ्ट प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा। कंपनी ने साल 2024 के लिए 100,000 यूनिट्स से लेकर 120,000 यूनिट्स डिलीवर करने का लक्ष्य रखा है।

चीन में कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए SU7 पर आकर्षक ऑफर्स भी दे रही है। कंपनी के लेटेस्ट ऑफर के अनुसार, जुलाई महीने, यानी 1 जुलाई से 31 जुलाई के बीच सभी ऑर्डर पर 8,000 युआन (करीब 91,800 रुपये) कीमत की Nappa लेदर सीट्स फ्री मिलेगी। इसके अलावा, Xiaomi की स्मार्ट ड्राइविंग एन्हांस्ड इंटेलिजेंट ड्राइविंग फंक्शन लाइफटाइम फ्री मिलेगा।
Advertisement
 

Xiaomi SU7 EV price, specifications

Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 215,900 युआन (लगभग 24.90 लाख रुपये) है। यह कीमत चीन में Tesla Model 3 की कीमत से कम है। Xiaomi SU7 EV चार वेरिएंट में आती है, जिसमें एक एंट्री-लेवल वेरिएंट, एक प्रो वेरिएंट, एक मैक्स वेरिएंट और एक लिमिटेड फाउंडर एडिशन है। 

SU7 फोर-डोर सेडान है, जिसकी लंबाई 4,997 mm, चौड़ाई 1,963 mm, ऊंचाई 1,455 mm, व्हीलबेस 3,000 mm है। इसमें 19 इंच मिशेलिन एलॉय व्हील मिलते हैं। शाओमी इलेक्ट्रिक सेडान का टॉप-एंड मैक्स एडिशन 265 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। यह सिर्फ 2.78 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। रेंज को लेकर कंपनी दावा करती है कि SU7 फुल चार्ज पर 810 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसमें ड्यूल मोटर, 4-व्हील ड्राइव पावरट्रेन के साथ लिमिटेड फाउंडर्स एडिशन सिर्फ 1.98 सेकंड में लगभग 986 बीएचपी की पावर और 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है।
Advertisement

Xiaomi SU7 में CATL से प्राप्त दो साइज की बैटरी हैं। एंट्री-लेवल वेरिएंट में 73.6 kWh बैटरी पैक मिलता है। टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट में 101 kWh बैटरी पैक मिलता है। ब्रांड के अनुसार, बैटरी एक बार चार्ज करने पर कम से कम 700 किलोमीटर की रेंज देगी। ईवी निर्माता द्वारा अगले साल एक बड़ा 150 kWh बैटरी पैक लॉन्च करने की भी उम्मीद है जो 1,200 किमी की रेंज देने का वादा करता है। यह इलेक्ट्रिक सेडान अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है। Xiaomi का दावा है कि इसका 486V आर्किटेक्चर ईवी को सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग के साथ 350 किलोमीटर की रेंज प्रदान करने की अनुमति दे सकता है। यह एक बड़ा 871V आर्किटेक्चर भी प्रदान करता है जो ईवी को 15 मिनट की चार्जिंग में 510 किलोमीटर तक रेंज प्रदान करने में मदद कर सकता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.