• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 25 किलोमीटर रेंज के साथ Xiaomi Electric Scooter 4 Lite (2nd Gen) हुआ पेश, जानें फीचर्स

सिंगल चार्ज में 25 किलोमीटर रेंज के साथ Xiaomi Electric Scooter 4 Lite (2nd Gen) हुआ पेश, जानें फीचर्स

रेंज की बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 25 किलोमाटर तक जा सकता है।

सिंगल चार्ज में 25 किलोमीटर रेंज के साथ Xiaomi Electric Scooter 4 Lite (2nd Gen) हुआ पेश, जानें फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

नए मॉडल में कंपनी ने 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी है।

ख़ास बातें
  • इसमें कई अपग्रेडेड फीचर्स कंपनी ने दिए हैं
  • यह एक फोल्डिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर है
  • यह 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड के साथ आता है
विज्ञापन
Xiaomi ने Electric Scooter 4 Lite का सेकंड जेनरेशन लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ज्यादा रेंज के साथ आता है। इसमें कई अपग्रेडेड फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। यह एक फोल्डिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी ने इसका पुराना मॉडल 2023 में लॉन्च किया था। इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कैपिसिटी को भी बढ़ाया गया है। यह 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi Electric Scooter 4 Lite (2nd Gen) price

Electric Scooter 4 Lite के नए मॉडल की कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से अभी नहीं किया गया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट घोषित होना भी अभी बाकी है। Xiaomi ने इसके पहले आए मॉडल को 449.99 यूरो में लॉन्च किया था। संभावना है कि कंपनी इससे ज्यादा ही कीमत में नए मॉडल को रिलीज करेगी। 
 

Xiaomi Electric Scooter 4 Lite (2nd Gen) specifications

Xiaomi Electric Scooter 4 Lite (2nd Gen) के फीचर्स की बात करें तो यह स्कूटर कुछ अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आता है। बैटरी कैपिसिटी को बढ़ाया गया है जिससे कि स्कूटर में अब ज्यादा रेंज मिलती है। नए मॉडल में कंपनी ने 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी है। इसमें स्पीड के लिए तीन मोड दिए गए हैं। स्कूटर में वाकिंग मोड भी दिया गया है जिससे कि इसे पैदल भी दौड़ाया जा सकता है। इसमें 300 वाट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। 

रेंज की बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 25 किलोमाटर तक जा सकता है। यह रेंज इसके पहले आए मॉडल की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। पुराने मॉडल में कंपनी ने 20 किलोमीटर की रेंज दी थी। स्कूटर में 9600mAh की बैटरी लगी है। यह 8 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। इसके अलावा स्कूटर में E-ABS, ड्रम ब्रेक भी हैं। यह 10 इंच के न्यूमेटिक टायर्स के साथ आता है। इसमें इंटीग्रेटेड डिस्प्ले मिलता है जिस पर स्पीड और बैटरी लेवल को देखा जा सकता है। इसका वजन 16.2 किलोग्राम है। पुराने मॉडल की तुलना में यह थोड़ा भारी है। यह 100 किलोग्राम तक लोड को सपोर्ट कर सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »