Xiaomi कार जल्द होगी लॉन्च, जानें कीमत से लेकर सबकुछ

चीनी टेक दिग्गज Xiaomi जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जुलाई 2023 10:03 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही है।
  • Xiaomi की कार की कीमत 1,49,900 युआन (लगभग 17,05,153 रुपये) है।
  • Xiaomi कार को 2024 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

शाओमी की पहली कार अगले साल होगी लॉन्च

Photo Credit: Weibo/@不是郑小康

चीनी टेक दिग्गज Xiaomi जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही है। Xiaomi की पहली कार ने लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय रही है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स से काफी कुछ पता चला है। CNMO के अनुसार, प्रोजेक्ट में शामिल एक सप्लायर ने दावा किया है कि Xiaomi की पहली कार की कीमत तय हो गई है। आइए शाओमी की नई कार के बारे में विस्तार से जानते हैं।

गिजमोचाइना के अनुसार, चांगचुन बेस्ड FAW फुवेई ऑटोमोटिव पार्ट्स कंपनी लिमिटेड Xiaomi के कार प्रोजेक्ट में पार्टनर है। यह खुलासा किया गया है कि इसके अलावा अन्य कई सहायक कंपनियां Xiaomi की कार सेल्स टीम में शामिल हैं। इससे पता चलता है कि शाओमी और उसके सप्लायर्स के बीच काम काफी तेजी से चल रहा है। बता दें कि पहले एक सोशल मीडिया लीक में Xiaomi की कार की कीमत 1,49,900 युआन (लगभग 17,05,153 रुपये) बताई गई थी। हालांकि, Xiaomi के पब्लिक रिलेसंस हेड वांग हुआ ने साफ किया था कि यह गलत जानकारी थी।

Xiaomi की कार का प्रोडक्शन कथित तौर पर लगातार आगे बढ़ रहा है। इस साल मई में Xiaomi के पार्टनर और प्रेसिडेंट लू वेइबिंग ने बताया कि कार प्रोजेक्ट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस साल जनवरी में फाउंडर लेई जून के साथ कार को बर्फ में टेस्ट करते हुए देखा गया था। इस साल ज्यादा गर्मी और सर्दी के मौसम में टेस्टिंग करने की प्लानिंग है। प्लान के अनुसार, Xiaomi कार को 2024 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी ग्रुप ने हाल ही में 2023 की पहली तिमाही के लिए अपनी फाइनेंशियल रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें स्मार्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जैसे नए बिजनेस पर अपडेट शामिल थे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Car, Electric Car

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.