Virtus Motors ने मात्र 15999 रुपये में पेश की इलेक्ट्रिक बाइक, दमदार रेंज और गजब फीचर्स

Virtus Alpha A और Alpha I इलेक्ट्रिक साइकिल में 250W Hub मोटर है, जिसे पावर देने के लिए फिक्स्ड बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अगस्त 2023 15:32 IST
ख़ास बातें
  • Virtus Alpha A और Virtus Alpha I इलेक्ट्रिक साइकिल में 250W Hub मोटर है।
  • Virtus Alpha A और Virtus Alpha I एक बार चार्ज होकर 30 किमी तक चल सकती है।
  • Virtus Alpha A और Virtus Alpha I की टॉप स्पीड 25km प्रति घंटा है।

Virtus Alpha A की रेंज 30 किमी है।

Photo Credit: Virtus

हरियाणा बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता Virtus Motors ने भारतीय बाजार में Alpha A और Alpha I इलेक्ट्रिक साइकिल को पेश कर दिया है। नई इलेक्ट्रिक बाइक एक बार चार्ज होकर 30 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। आइए Virtus Alpha A और Alpha I इलेक्ट्रिक साइकिल के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Virtus Alpha A और Alpha I की कीमत


Virtus अपने इलेक्ट्रिक साइकिल पर स्पेशल डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। वैसे तो साइकिल की कीमत 24,999 रुपये है, लेकिन शुरुआती 50 ग्राहकों के लिए 15,999 रुपये में उपलब्ध है, उसके बाद 100 ग्राहकों के लिए 17,999 रुपये है बाकि ग्राहकों के लिए 19,999 रुपये में उपलब्ध होगी। उपलब्धता की बात करें तो Alpha A और Alpha I इलेक्ट्रिक साइकिल कंपनी का वेबसाइट पर मिलेगी।


Advertisement
Virtus Alpha A और Alpha I की पावर और रेंज


Virtus Alpha A और Alpha I इलेक्ट्रिक साइकिल में 250W Hub मोटर है, जिसे पावर देने के लिए फिक्स्ड बैटरी दी गई है जो कि 8.0 Ah की कैपेसिटी प्रदान करती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इन दोनों इलेक्ट्रिक साइकिल में फ्रंट सस्पेंशन, दोनों पहिओं में डिस्क ब्रेक, सिंगल स्पीड डिजाइन और काफी कुछ दिया गया है। यह इलेक्ट्रिक साइकिल 25 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। रेंज की बात की जाए तो यह एक बार चार्ज होकर 30 किमी तक चल सकती है।

ये दोनों ही इलेक्ट्रिक साइकिल सिंगल लेवल पैडल एसिस्ट और थ्रोटल मोड्स प्रदान करती है। इसके अलावा बाइक में 1 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जो कि थ्रोटल ग्रिप्स के पास उपलब्ध है। यह डिस्प्ले रियल टाइम इन्फॉर्मेंस प्रदान करती है। कंपनी दावा करती है कि पैडल एसिस्ट के साथ रेंज को 60 किमी तक बढ़ाया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.