VinFast की VF6, VF7 इलेक्ट्रिक SUVs को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग

भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) में कंपनी के इन EVs को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। पिछले वर्ष दिसंबर में VinFast ने इन इलेक्ट्रिक SUVs की 321 यूनिट्स की बिक्री की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जनवरी 2026 23:41 IST
ख़ास बातें
  • VF6 और VF7 को दो प्रमुख सेफ्टी कैटेगरीज में 5-स्टार रेटिंग मिली है
  • देश में विनफास्ट ने अपने प्रोडक्ट्स की रेंज बढ़ाने की योजना बनाई है
  • कंपनी के नए EVs में सेवन-सीटर MPV भी शामिल होगी

देश में कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स की रेंज बढ़ाने की योजना बनाई है

भारत में पिछले वर्ष VinFast ने  VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs को लॉन्च किया था। भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) में कंपनी के इन EVs को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। पिछले वर्ष दिसंबर में VinFast ने इन इलेक्ट्रिक SUVs की 321 यूनिट्स की बिक्री की है। 

Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में VF6 और VF7 को दो प्रमुख सेफ्टी कैटेगरीज में 5-स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन (AOP) में VF 6 को 32 में से 27.13 प्वाइंट और चाइल्ड ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 44.41 प्वाइंट मिले हैं। VF7 को AOP में 28.54 प्वाइंट और COP में 45.25 प्वाइंट हासिल हुए हैं। क्रैश टेस्ट असेसमेंट्स में इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs ने सेफ्टी के लिहाज से मजबूत प्रदर्शन किया है। 

हाल ही में विनफास्ट ने VF 6 और VF 7 के प्राइसेज में 80,000 रुपये से 1.30 लाख रुपये के बीच बढ़ोतरी की है। वियतनाम की इस कंपनी की VF 6 में 59.6 kWh का बैटरी पैक है। इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर की है। VF 6 को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज में 80,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। VF 6 का इसके बाद शुरुआती प्राइस बढ़कर 17.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का हो गया है। VF 7 की सिंगल चार्ज में रेज लगभग 532 किलोमीटर की है। इसे 59.6 kWh और 70.8 kWh के बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। VF 7 एक प्रीमियम SUV है। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज को 1.30 लाख रुपये तक बढ़ाया गया है। VF 7 का शुरुआती प्राइस बढ़कर 21.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का हो गया है। 

देश में विनफास्ट ने अपने प्रोडक्ट्स की रेंज बढ़ाने की योजना बनाई है। इस वर्ष कंपनी तीन नए EV मॉडल लॉन्च करने के साथ ही अपने सेल्स नेटवर्क को भी दोगुना करेगी। कंपनी के नए EVs में सेवन-सीटर MPV भी शामिल होगी। यह एक प्रीमियम होने के बावजूद प्रैक्टिल इलेक्ट्रिक MPV है। इसके बाद विभिन्न सेगमेंट और जरूरतों को पूरा करने वाले अतिरिक्त मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। इस वर्ष VinFast का टारगेट अपने शोरूम की संख्या को बढ़ाकर 75 करने का है। कंपनी के मौजूदा शोरूम मुख्यतौर पर मेट्रो और टियर 1 और 2 शहरों में हैं। विनफास्ट के नए शोरूम टियर 3 और 4 शहरों के साथ ही अधिक बिक्री वाले शहरों में शुरू किए जाएंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  3. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  6. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  7. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  10. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.