563 Km रेंज वाली Verge लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, इसकी कीमत में आ जाएगी लग्जरी कार

Verge Mika Hakkinen Signature Edition की कीमत 80,000 यूरो (करीब 71.48 लाख रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मई 2023 16:35 IST
ख़ास बातें
  • Verge Mika Hakkinen Signature Edition की कीमत 80,000 यूरो है
  • इस कीमत में भारत में एक लग्जरी कार खरीदी जा सकती है
  • यह 3.5 सेकंड में 0 से 60 मील/घंटा (96.5 किमी/घंटा) की स्पीड पकड़ सकती है

Verge Mika Hakkinen Signature Edition की कीमत 80,000 यूरो (करीब 71.48 लाख रुपये) है

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता Verge Motorcycles ने Mika Hakkinen Signatue Edition को पेश किया है। कंपनी इसकी केवल 100 यूनिट बना रही है। इसकी कीमत इतनी है कि आप उसमें भारत में एक लग्जरी कार खरीद सकते हैं। मोटरसाइकिल में हबलेस मोटर फिट की गई है, जो 136.78bhp की मैक्सिमम पावर और 1,000Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सिंगल चार्ज में 563 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है।

Verge Mika Hakkinen Signature Edition की कीमत 80,000 यूरो (करीब 71.48 लाख रुपये) रखी गई है। जैसा कि हमने ऊपर बताया, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की केवल 100 यूनिट्स ही बनाई जाएगी। जैसा कि नाम से पता चलता है, लिमिटेड एडिशन को F1 लेजेंड Mika Hakkine के साथ मिलकर तैयार किया गया है। मीका इस कंपनी में निवेशक भी हैं।
Advertisement

इसका लुक काफी फ्यूचरिस्टिक लगता है। बाइक में Mika Hakkine का सिग्नेचर भी गोदा गया है। यह TS Pro मोटरसाइकिल पर आधारित है और इसमें डार्क ग्रे और सिल्वर डुअल-टोन फिनिश है। इसमें कई पुराने जमाने के F1 एलिमेंट्स को जोड़ा गया है। सीट में दो अलग-अलग प्रकार के लेदर इस्तेमाल किए हए हैं और साथ ही मोटरसाइकिल में सिरामिक कोटिंग को भी जोड़ा गया है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इलेक्ट्रिक साइकिल में हबलेस मोटर है, जो 136.78bhp और 1,000Nm जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह 3.5 सेकंड में 0 से 60 मील/घंटा (96.5 किमी/घंटा) की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें 20.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक शामिल है, जो सिंगल चार्ज पर 563 किमी की रेंज देने का दावा करता है। बैटरी को 25kW DC फास्ट चार्जिंग के साथ 35 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।
Advertisement

इलेक्ट्रिक बाइक में आगे की ओर ब्रेम्बो 4.32 फोर-पिस्टन कॉलिपर्स के साथ दो 230mm गैल्फर डिस्क जोड़े गए हैं, जबकि रियर व्हील को फोर-पिस्टन रियर कॉलिपर्स के साथ सिंगल 380mm गैल्फर पेरिफेरल डिस्क मिलता है। Verge Mikka Hakkinen Signature Edition में 120/70 R17 (फ्रंट) और 240/45 R17 (रियर) टायर के साथ 17-इंच अलॉय व्हील लगे हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Verge Motorcycles
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.