Ultraviolette Tesseract: लॉन्च हुआ भारत का पहला ADAS सिस्टम वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलेगा 261 Km!

Ultraviolette ने Tesseract की एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये रखी है, लेकिन पहले 10,000 ग्राहकों के लिए इसे 1.20 लाख रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मार्च 2025 21:02 IST
ख़ास बातें
  • Tesseract को 20.1 bhp की मोटर और तीन बैटरी ऑप्शन में आता है
  • 6kWh बैटरी पैक 261km तक की रेंज देने का दावा करता है
  • यह 125kmph की टॉप स्पीड देने में सक्षम है

Photo Credit: Ultraviolette Automotive

बेंगलुरु की EV निर्माता Ultraviolette Automotive ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अब तक F77 इलेक्ट्रिक बाइक के जरिए प्रीमियम सेगमेंट में पहचान बनाई थी, लेकिन अब यह मास-मार्केट में भी एंट्री कर रही है। Tesseract को 20.1 bhp की मोटर और तीन बैटरी ऑप्शन (3.5kWh, 5kWh, और 6kWh) के साथ उतारा गया है, जो 261km तक की रेंज और 125kmph की टॉप स्पीड देने में सक्षम है। यह 0-60kmph की स्पीड महज 2.9 सेकंड में पकड़ सकती है।
 

Ultraviolette Tesseract price in India, booking, warranty

Ultraviolette ने Tesseract की एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये रखी है, लेकिन पहले 10,000 ग्राहकों के लिए इसे 1.20 लाख रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। स्कूटर की प्री-बुकिंग 999 रुपये में शुरू हो चुकी है, जबकि डिलीवरी 2026 की पहली तिमाही में शुरू होगी। कंपनी 3 साल या 75,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है, जिसे 8 साल या 2,00,000 किमी तक बढ़ाया जा सकता है। Ultraviolette EV को Sonic Pink, Desert Sand, Solar White और Stealth Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Ultraviolette Tesseract specifications, features

Tesseract भारत का पहला ADAS (Advanced Driver Assistance System) से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ओवरटेक अलर्ट, लेन चेंज असिस्ट और कोलिजन वार्निंग जैसी एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके लिए फ्रंट और बैक में कैमरा लगाए गए हैं, जो कई सेंसर के साथ मिलकर राइडर के एक्सपीरिएंस को बेहतर और सुरक्षित बनाने का दावा करते हैं।

Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर में ड्यूल डैशकैम (फ्रंट और रियर), 7-इंच टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले, ऑनबोर्ड नेविगेशन, वायरलेस चार्जिंग, डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 
Advertisement

इसमें 20.1 bhp इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो तेज एक्सीलरेशन और हाई-परफॉर्मेंस प्रदान करती है। इसमें तीन बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, 3.5kWh, 5kWh और 6kWh, जिनमें सबसे बड़ी बैटरी 261km तक की रेंज का दावा करती है। चार्जिंग के मामले में, 0-80% चार्ज केवल 1 घंटे में हो सकता है। इसकी टॉप स्पीड 125 Kmph है। Tesseract में 34 लीटर अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है, जो फुल-फेस हेलमेट रखने के लिए पर्याप्त है। यह 14-इंच के व्हील्स के साथ आता है।

Ultraviolette Tesseract सीधा मुकाबला Ola S1 Pro, Ather 450, TVS iQube, Simple One, Vida V2 Pro और River Indie जैसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.