देश की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रेसिंग चैम्पियनशिप कराएगी TVS 

इसके लिए TVS ने स्पेशल Apache RTE मोटरसाइकिल्स तैयार की हैं। इस चैम्पियनशिप के पहले राउंड में आठ राइडर्स TVS Apache RTE मोटरसाइकिल्स के साथ हिस्सा लेंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 सितंबर 2023 15:35 IST
ख़ास बातें
  • इसे TVS रेसिंग इलेक्ट्रिक वन मेक चैम्पियनशिप कहा जाएगा
  • यह चौथी इंडियन नेशनल मोटरसाइकिल रोड रेसिंग चैम्पियनशिप के साथ लॉन्च होगी
  • TVS Motor ने इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है

इसके लिए TVS ने स्पेशल Apache RTE मोटरसाइकिल्स तैयार की हैं

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल TVS ने देश की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रेसिंग आयोजित करने की घोषणा की है। इसे TVS रेसिंग इलेक्ट्रिक वन मेक चैम्पियनशिप कहा जाएगा। यह चौथी इंडियन नेशनल मोटरसाइकिल रोड रेसिंग चैम्पियनशिप (INMRC) के साथ लॉन्च होगी। 

इसके लिए TVS ने स्पेशल Apache RTE मोटरसाइकिल्स तैयार की हैं। इस चैम्पियनशिप के पहले राउंड में आठ राइडर्स TVS Apache RTE मोटरसाइकिल्स के साथ हिस्सा लेंगे। TVS का कहना है कि Apache RTE इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की रेसिंग में एक बेचमार्क तय करेगी। कंपनी की यह मोटरसाइकिल इस सेगमेंट में सबसे उच्च पावर-टु-वेट रेशो के साथ है। इसमें लिक्विड-कूल्ड मोटर और अधिक एफिशिएंसी वाला लिक्विड-कूल्ड मोटर कंट्रोलर है। इसमें कंपनी ने एडवांस्ड केमिस्ट्री के साथ हाई-पावर बैटरी सेल्स का इस्तेमाल किया है। इसका बैटरी केस कार्बन फाइबर का बना है। 
Advertisement

इसमें फ्रंट पर ब्रेकिंग के लिए 320 mm डिस्क है। इसके लिए कैलिपर्स Brembo से लिए गए हैं। TVS Apache RTE में Pirelli के सुपर कोर्सा टायर हैं। TVS Motor Company के मैनेजिंग डायरेक्टर, Sudarshan Venu ने बताया, "देश में हमारी पहली फैक्टरी रेसिंग टीम की शुरुआत से TVS Racing आगे है। देश भर में TVS का रेसिंग को बढ़ाने में बड़ा योगदान रहा है। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की रेसिंग चैम्पियनशिप से रेसिंग सेगमेंट में नए बेंचमार्क तय होंगे और रोमांचक रेसिंग एक्सपीरिएंस देने में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की क्षमता दिखेगी।" 

हाल ही में TVS Motor के iQube ने एक लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार किया था। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का मुकाबला Ola S1 Pro और Ather 450X से होता है। पिछले महीने कंपनी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X लॉन्च किया था। इसका प्राइस लगभग 2.5 लाख रुपये का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 12 इंच एलॉय व्हील और सीट के अंदर 19 लीटर की स्टोरज कैपेसिटी मिलती है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में बताया गया था कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना तक पहुंच सकता है। इससे लगभग पांच करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स मिलने की संभावना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.