TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज

हाल ही में कंपनी ने iQube की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया था। देश में यह सबसे अधिक बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अगस्त 2026 22:13 IST
ख़ास बातें
  • TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में iQube और Orbiter शामिल हैं
  • iQube के 3.5 kWh वाले वेरिएंट का प्राइस सबसे अधिक 9,000 रुपये बढ़ा है
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान है

हाल ही में कंपनी ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया था

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली TVS Motor ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइसेज को बढ़ाया है। TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में iQube और Orbiter शामिल हैं। पिछले कुछ महीनों में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, TVS Motor के iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के 3.5 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट का प्राइस सबसे अधिक 9,000 रुपये बढ़ाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1.33 लाख रुपये से बढ़कर 1.42 लाख रुपये हो गया है। iQube के 2.2 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 5,000 रुपये बढ़ाया गया है। इसका प्राइस 1.11 लाख रुपये से बढ़कर 1.16 लाख रुपये हो गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 4.7 kWh वाले वेरिएंट के प्राइस में 6,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसका प्राइस 1.55 लाख रुपये से बढ़कर 1.61 लाख रुपये का हो गया है। TVS Motor के सबसे अधिक रेंज वाले iQube ST का प्राइस 3,000 रुपये बढ़ाया गया है। इस इलेक्ट्रिकक स्कूटर में 5.3 kWh की बैटरी है। इसका प्राइस बढ़कर 1.75 लाख रुपये का है। हालांकि, कंपनी ने iQube के 3.1 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट के प्राइस में बढ़ोतरी नहीं की है। 

हाल ही में कंपनी ने iQube की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया था। देश में यह सबसे अधिक बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है। TVS Motor के पोर्टफोलियो में Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल है। हाल ही में कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) का विकल्प भी शुरू किया है। BaaS का विकल्प चुनने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कॉस्ट कम हो जाती है और कंपनी की ओर से कस्टमर्स को लंबी अवधि की बैटरी एश्योरेंस की भी पेश की जाती है। हालांकि, इसमें बैटरी के लिए अलग से रेंटल चुकाना होता है। TVS Motor ने Orbiter V1 का प्राइस लगभग 3,700 रुपये बढ़ाया है। इसके अलावा Orbiter V2 के प्राइस में 3,900 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 

पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 52,538 यूनिट्स की बिक्री की है। इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी लगभग 27.15 प्रतिशत की है। कंपनी की बिक्री में महीना-दर-महीना आधार पर 10.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.