Toyota जल्द लॉन्च करेगी ज्यादा रेंज वाली गैस-इलेक्ट्रिक Prius Hybrid

कंपनी ने इसमें निकेल मेटल हाइब्रिड बैटरी की जगह स्मॉल और हल्की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया है, जो 15 प्रतिशत अधिक एनर्जी देती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 नवंबर 2022 20:41 IST
ख़ास बातें
  • इस कार की बिक्री जल्द ही जापान और उसके बाद अमेरिका में शुरू की जाएगी
  • इसका इंजन 1.8 लीटर से बढ़ाकर 2 किया गया है
  • टोयोटा ने सेमीकंडक्टर्स की कमी के कारण पिछले महीने प्रोडक्शन घटाया था

यह 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड केवल सात सेकेंड में पकड़ सकती है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Toyota की नई Prius हाइब्रिड अधिक पावर, एक्सेलरेशन और ड्राइविंग रेंज के साथ आएगी। इसका डिजाइन भी पहले से आकर्षक बनाया गया है। इस कार की बिक्री जल्द ही जापान और उसके बाद अमेरिका में शुरू की जाएगी। इसका प्लग-इन वर्जन अगले वर्ष लॉन्च होगा। 

टोयोटा की डिजाइन यूनिट के सीनियर जनरल मैनेजर Simon Humphries ने बताया कि ऑटोमोबाइल कंपनियों के तेजी से इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने के बावजूद टोयोटा के हाइब्रिड पर बरकरार रहने का एक बड़ा कारण है। उनका कहना था, "Prius एक पर्यावरण के अनुकूल कार है जो बहुत से लोगों की पहुंच में है। कार्बन न्यूट्रिलिटी हासिल करने के लिए दुनिया में सभी लोगों को योगदान देना चाहिए। इसकी शुरुआत जल्द की जानी चाहिए।" हालांकि, टोयोटा ने इस कार के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने इसमें निकेल मेटल हाइब्रिड बैटरी की जगह स्मॉल और हल्की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया है, जो 15 प्रतिशत अधिक एनर्जी देती है। 
Advertisement

इसका इंजन भी 1.8 लीटर से बढ़ाकर 2 लीटर किया गया है। इसकी हॉर्सपावर 121 के बजाय 190 से अधिक होगी। इसके नतीजे में यह 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड केवल सात सेकेंड में पकड़ सकती है। Toyota को सेमीकंडक्टर की कमी के कारण पिछले महीने प्रोडक्शन में कटौती करनी पड़ी थी। कंपनी ने बताया था कि वह लगभग 8 लाख व्हीकल्स बनाएगी, जो उसके औसत मासिक प्रोडक्शन से लगभग एक लाख यूनिट कम है। सेल्स के लिहाज से दुनिया की इस सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी को प्रोडक्शन घटाने से बड़ा नुकसान हो सकता है। 

कुछ महीने पहले भी टोयोटा के प्रोडक्शन पर महत्वपूर्ण कंपोनेंट की कमी और सप्लाई चेन में रुकावटों से असर पड़ा था। हालांकि, इसके बावजूद कंपनी ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए व्हीकल प्रोडक्शन के अपने टारगेट में बदलाव नहीं किया है और इसे रिकॉर्ड 97 लाख यूनिट्स पर बरकरार रखा है। जापान की इस कंपनी ने पिछले महीने कहा था कि उसका सितंबर से नवंबर के बीच प्रति महीना औसत नौ लाख व्हीकल्स बनाने का टारगेट है। हालांकि, टोयोटा ने बताया है कि इस टारगेट को घटाकर दिसंबर तक लगभग 8.5 लाख व्हीकल्स प्रति माह किया गया है। सेमीकंडक्टर का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए यूरोपियन यूनियन (EU) ने  इस वर्ष की शुरुआत में 48 अरब डॉलर की योजना बनाई थी। इसका उद्देश्य सेमीकंडक्टर्सकी सप्लाई के लिए एशियन मार्केट्स पर निर्भरता को घटाना है।  
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.