Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 

चीन में EV को लेकर दुर्घटनाओं के बाद छिपे हुए कार डोर हैंडल्स की स्क्रूटनी बढ़ाई गई है। EVs में छिपे हुए डोर हैंडल होने पर दुर्घटना की स्थिति में इलेक्ट्रिक सिस्टम फेल होने पर यूजर्स को बाहर निकलने के लिए तुरंत डोर खोलने में रुकावट होती है।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अगस्त 2026 23:42 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला ने चीन में लगभग 29.8 लाख EVs को रिकॉल किया है
  • इनमें से ज्यादातर EVs में डोर हैंडल की सेफ्टी को लेकर आशंका थी
  • टेस्ला की Cybercab को अमेरिका में जल्द लॉन्च करने की तैयारी है

चीन में EV को लेकर दुर्घटनाओं के बाद छिपे हुए कार डोर हैंडल्स की स्क्रूटनी बढ़ाई गई है

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tesla ने चीन में बड़ी संख्या में EVs को सेफ्टी को लेकर आशंका की वजह से रिकॉल किया है। इनमें से अधिकतर EVs में डोर हैंडल की सेफ्टी को लेकर आशंका थी। इसके अलावा चाइनीज कारमेकर्स ने भी सेफ्टी के कारण की वजह से लाखों व्हीकल्स को रिकॉल किया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में चीन के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन के हवाले से बताया गया है कि टेस्ला ने लगभग 29.8 लाख EVs को रिकॉल किया है। इनमें मॉडल 3, मॉडल Y, मॉडल X और मॉडल S शामिल हैं। इस वर्ष फरवरी में चीन की अथॉरिटीज ने कहा था कि टेस्ला के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में दिखने वाले छुपे हुए कार डोर हैंडल्स को बैन किया जाएगा। चीन में EV को लेकर दुर्घटनाओं के बाद छिपे हुए कार डोर हैंडल्स की स्क्रूटनी बढ़ाई गई है। 

चीन में रेगुलेटर की वेबसाइट पर एक नोटिस में इस रिकॉल के पीछे सेफ्टी को लेकर रिस्क का कारण बताया गया है। EVs में छिपे हुए डोर हैंडल होने पर दुर्घटना की स्थिति में इलेक्ट्रिक सिस्टम फेल होने पर यूजर्स को बाहर निकलने के लिए तुरंत डोर खोलने में रुकावट होती है और कार के बाहर मौजूद लोगों के लिए भी डोर खोलना मुश्किल होता है। 

बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला की Cybercab को अमेरिका में जल्द लॉन्च करने की तैयारी है। यह बिना स्टीयरिंग व्हील या पेडल्स वाला एक ऑटोनॉमस व्हीकल है। Tesla की रोबोटैक्सी सर्विस के लिए यह महत्वपूर्ण है। टेस्ला की योजना इस व्हीकल को बाद में रोबोटैक्सी कही जाने वाली ऑटोनॉमस कैब सर्विस के लिए इस्तेमाल करने की है। कंपनी ने अपने वर्कर्स को बताया है है कि उसकी योजना जल्द ही अपने स्टाफ के लिए प्राइवेट रोड्स पर Cybercab की सर्विस शुरू करने की है। इसके बाद इस व्हीकल को कंपनी की रोबोटैक्सी सर्विस में शामिल किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने टेस्ट ड्राइविंग सहित कुछ तैयारियां की हैं। टेस्ला ने जून में Cybercab के प्रोडक्शन वर्जन की टेस्टिंग शुरू की थी। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने EVs की डिलीवरी के आंकड़े का रिकॉर्ड बनाया है। इस अमेरिकी कंपनी को यूरोप के मार्केट में रिकवरी से सेल्स बढ़ाने में सहायता मिली है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.